दिल्ली में सीता की रसोई से रोजाना तृप्त हो रही है हजारों लोगों की भूख

Lockdown से प्रभावित लोगों की सेवा में महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नेतृत्व कर रही हैं। इनकी ओर से दिल्ली भर में चलाई जा रही 30 से अधिक सीता रसोई तो हर मामले में अद्भुत और प्रेरणादायी है। इसमें हजारों लोगों की भूख तृप्त हो रही है। सुबह से शाम तक चलने वाली इस रसोई के घर जैसे भोजन में पौष्टिकता के साथ स्वाद भी है। इसे विश्व हिंदू परिषद (VHP) की संगठन मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी की 300 से अधिक महिलाएं और युवतियां चला रही हैं।

ये महिलाएं और युवतियां न सिर्फ खाना बनाती और बांटती हैं, बल्कि खाना बनाने के लिए आवश्यक सामान जुटाती हैं। खुद घर से राशन और अन्य सामान लाती हैं। सामान घटने पर खुद पैसा मिला लेती हैं। सीता रसोई मंदिर, किसी पुल के नीचे, सामुदायिक भवन, स्कूल समेत अन्य स्थानों पर चल रहा है, जहां आस-पास मजदूर व बेघर समेत गरीब लोग रहते हैं।

इस बारे में दुर्गा वाहिनी की संयोजिका वंदना ने बताया कि यह देश हम सबसे है। इसलिए वे लोग भी भाइयों के साथ मिलकर लोगों की सेवा में जुटी हैं। इस दौरान सभी का सुरक्षा पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

Lockdown के दौरान सरकार लगातार लोगों के राशन और अन्य रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति कर रही है। इसके बावजूद कई जरूरतमंद लोगों तक मदद नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में दिल्ली पुलिस लोगों की हर जरूरत में मददगार साबित हो रही है। सोमवार को अंबेडकर नगर में रहने वाले एक चतुर्थ श्रेणी के सरकारी कर्मचारी के घर पर राशन न होने की जानकारी होने के बाद पुलिसकर्मियों ने उस व्यक्ति के घर तक राशन उपलब्ध कराया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1