बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट के घर से बेघर और फिर वापस एंट्री का दौर लगातार जारी है। इस हफ्ते भी बिग बॉस के घर से बेघर होगा, लेकिन किसी नये कंटेस्टेंट की एंट्री नहीं होगी। जबकि एक कंटेस्टेंट बाहर होने वाला है। ऐसे में इस बार विशाल आदित्य सिंह घर से बेघर होंगे। जी हां, खबरों की मानें तो विशाल आदित्य सिंह जल्द ही घर से बाहर होने वाले हैं।
इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक पोस्ट में बताया गया है कि विशाल आदित्य सिंह घर से बेघर हो गए हैं। विशाल के बाहर जाने की खबर इसलिए सामने आ रही है, क्योंकि इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि विशाल को बिग बॉस के घर से बाहर एक कार में देखा गया था। जिसकी वजह से माना जा रहा है कि विशाल घर से बाहर हो गए हैं। आज देखना होगा कि आखिर इस खबर में कितनी सच्चाई है और क्या विशाल सही में घर से बेघर हो जाते हैं।
जानकारी के अनुसार विशाल उन कंटेस्टेंट्स में से हैं, जिन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए घर में एंट्री की थी। शो में विशाल की अभी तक घर के कई सदस्यों जैसे सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, पारस छाबड़ा से झगड़ा हो चुका है और इसी के वजह से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार उनकी गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली की भी घर में एंट्री हुई थी, जिसके बाद विशाल ज्यादा नजरों में आ गए थे।
घर में दोनों के बीच झगड़ा झगड़ा ही हमेशा देखने को मिला है। वहीं लड़ाई के दौरान मधुरिमा ने विशाल को बर्तन से पीटती नजर आई थीं, जिसके बाद मधुरिमा तुली का भी घर से सफर खत्म हो गया।