Uttar Pradesh

दामाद संग भागने वाली सास अब जीजा संग हुई फरार, घर से इतने लाख रुपये और जेवरात भी किए साफ

अलीगढ़ से एक बार फिर रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. पिछले साल अपनी ही बेटी के होने वाले दामाद के साथ घर छोड़कर जाने वाली अनीता देवी (अपना देवी) ने अब एक बार फिर सबको चौंका दिया है. इस बार उन्होंने अपनी बेटी के मंगेतर राहुल को छोड़कर अपने पूर्व पति के जीजा के साथ रहने का फैसला किया है और दोनों फरार हो गए हैं. अनीता देवी लगभग 10 महीने तक राहुल के साथ रह चुकी थीं.

अनीता देवी और राहुल बिहार के सीतामढ़ी जिले के उसरैना गांव में एक साथ रह रहे थे. इसी दौरान अनीता देवी का संपर्क अपने पूर्व पति जितेंद्र कुमार के जीजा से हुआ, जो कपड़ों का व्यापार करता है. बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया. इसके बाद अनीता देवी राहुल को छोड़कर अपने बहनोई के साथ चली गईं.

घर से 2 लाख रुपये नकद और जेवरात लेकर अनीता फरार
जानकारी के अनुसार, राहुल का आरोप है कि अनीता देवी घर से 2 लाख रुपये नकद और जेवरात भी लेकर गई हैं. इस मामले को लेकर राहुल अलीगढ़ पहुंचा और थाना दादों में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल बिहार का बताते हुए मामला वापस कर दिया. पूरा मामला पहले ही काफी चर्चित रह चुका है.

दरअसल, अलीगढ़ के नगला मछरिया गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने अपनी बेटी शिवानी की शादी राहुल से तय की थी. शादी 16 अप्रैल 2025 को होनी थी. शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और कार्ड बांटे जा रहे थे. लेकिन शादी से सिर्फ 9 दिन पहले शिवानी की मां अनीता देवी अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थीं. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई थी.

पति राहुल की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस
इसके अलावा बाद में पुलिस दोनों को पकड़कर लाई थी, लेकिन अनीता देवी ने राहुल के साथ ही जाने का फैसला किया था. पुलिस ने उन्हें राहुल के साथ भेज दिया था. कई पंचायतें भी हुईं, लेकिन दोनों अलग होने को तैयार नहीं हुए. अब 10 महीने बाद इस कहानी ने नया मोड़ ले लिया है. अनीता देवी का अपने बहनोई के साथ फरार होना एक बार फिर रिश्तों, भरोसे और सामाजिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. राहुल इस पूरे घटनाक्रम से मानसिक रूप से परेशान है और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1