राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह की 353वीं जयंती पर शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने कहा, ”गुरु गोविन्द सिंह जी को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि। उनका जीवन लोगों की सेवा और सत्य, न्याय एवं करुणा के जीवन-मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। गुरु गोविन्द सिंह जी का जीवन और शिक्षाएं हमें आज भी प्रेरित करती हैं।” उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने जिन चीजों के लिए संघर्ष किया वह आज भी प्रासंगिक हैं।’
पीएम मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनायें देते हुए उनके जीवन को सभी के लिए अनुकरणीय बताया।
आध्यात्मिक गुरु, योद्धा, कवि एवं दार्शनिक गुरु गोबिंद सिंह का जन्म वर्ष 1666 में पटना में हुआ था।