TEJASWI DARE JDU TO COME OUT OF NDA

Bihar Politics: थक चुके हैं नीतीश कुमार, नहीं संभल रहा बिहार, कहाँ गया दिल्ली वाला बेटा-तेजस्वी यादव

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna Murder case) में इंडिगो स्टेशन हेड रूपेश कुमार सिंह(Rupesh kumar singh) की हत्या से बिहार की सियासत में उबाल आ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi yadav) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish kumar) और BJP पर जम कर हमला बोला। तेजस्वी ने एक बार फिर दोहराया कि नीतीश कुमार थक चुके हैं, उनसे बिहार नहीं संभल रहा है।

कहा कि मैंने ये बात पहले भी कही है कि वो थक चुके हैं। ये बात नीतीश कुमार जी भी मानते हैं। उन्होंने ही कहा था कि CM नहीं बनना चाहते लेकन BJP वालों ने बना दिया। नीतीश कुमार जी जिम्मेदारी से भागना चाहते हैं। इसके साथ ही तेजस्वी ने PM नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा। कहां है वो दिल्ली वाले बेटे? बिहार बेहाल हो चुका है लेकिन कुछ बोलते क्यों नहीं।

तेजस्वी ने नाम तो नहीं लिया लेकिन कहा कि रैलियों में कहते थे कि दिल्ली वाला बेटा बिहार का ख्याल रखेगा। कहते थे कि बिहार में जगंलराज है और यहां के राजकुमार हैं। तो आज कौन सा राज है बिहार में। BJP के दो दो उपमुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं। बिहार में आज महाजंगल राज है। नीतीश कुमार जी से बिहार नहीं संभल रहा।

सलाह दी कि नीतीश कुमार को गृह विभाग किसी और को देना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि रूपेश से उनके भी संबंध थे। एयरपोर्ट पर जाने के क्रम में मुलाकात होती थी। गुंडों की सरकार है इस कारण रूपेश की हत्या की गयी। आरोप लगाया अपराधियों को सरकार की सह मिली हुई है। उन्होंने इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की। तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे जंगलराज का युवराज कहा जाता है। लेकिन अब जंगलराजा का महाराज कौन है। इसका तो जवाब देना चाहिए। उसको सामने आना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1