Tej Pratap Yadav

राजपाल यादव के लिए मसीहा बने तेज प्रताप यादव, भेजी इतने लाख रुपये की वित्तीय सहायता

फिल्म एक्टर राजपाल यादव ने एक पुराने चेक बाउंस के मामले में बीते पांच फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है. इसके बाद से उनका परिवार काफी सदमे में है. इस मुश्किल दौर में हर कोई मदद के लिए आगे आ रहा है. सोनू सूद से लेकर कई लोग हाथ आगे बढ़ा रहे हैं. इस बीच जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी मदद की है.

इसकी जानकारी तेज प्रताप यादव ने मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है. अपने एक्स पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने लिखा, “मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंद्रजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई. इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है.”

आगे लिखा, “मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं. तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनशक्ति जनता दल.”

राव इंद्रजीत यादव ने दिए एक करोड़ 11 लाख
उधर राजपाल यादव को राव इंद्रजीत यादव ने एक करोड़ 11 लाख रुपये दिए हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “सोशल मीडिया के माध्यम से हमें Rajpal Yadav जी की पीड़ा और वेदना के बारे में जानकारी मिली. यह जानकर मन अत्यंत व्यथित हुआ. राजपाल यादव जी न केवल एक महान कलाकार हैं, बल्कि एक अच्छे और सच्चे इंसान भी हैं. ऐसे कठिन और दुखद समय में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम मानवता के नाते उनके और उनके परिवार के साथ खड़े हों.”

उन्होंने कहा, “मैं, Gem Tunes Family की ओर से, राजपाल भाई को ₹1,11,00,000/- (एक करोड़ ग्यारह लाख रुपये) की सहायता प्रदान कर रहा हूं. समस्त भारतवासियों से भी विनम्र अपील करता हूं कि इस दुख की घड़ी में आगे आकर उनकी यथासंभव सहायता करें और उनके परिवार को संबल दें.” इसी तरह की अपील बॉलीवुड के अभिनेता सोनू सूद ने भी की है.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1