Abhishek Sharma Cricket News SURYAKUMAR YADAV IND Vs USA T20 World Cup 2026 T20 World Cup

आईसीसी T20 World Cup 2026 में कल टीम इंडिया की होगी अमेरिका से भिड़ंत, जान लीजिए पूरा शेड्यूल

Team India T20 World Cup 2026 Schedule: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम उतरने के लिए तैयार है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. टीम इंडिया टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेलने उतरेगी. वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में हुए साल 2024 की टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर जीता था. हालांकि, इस टूर्नामेंट के इतिहास में अभी तक कोई भी टीम लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है.

टीम इंडिया 7 फरवरी को अमेरिका से भिड़ेगी

टीम इंडिया को टूर्नामेंट के ग्रुप ए में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम मौजूद है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 7 फरवरी को भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से है. इसके बाद टीम 12 फरवरी को नामीबिया का सामना अरुण जेटली स्टेडियम में करेगी. भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड का मैच 18 फरवरी को खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 ग्रुप हैं और हर ग्रुप की टॉप-2 टीमों को सुपर-8 में जगह मिलेगी.

भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप में शेड्यूल

तारीख

मुकाबला

मैदान

समय (IST)

7 फरवरी 2026

भारत बनाम अमेरिका

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

7:00 PM

12 फरवरी 2026

भारत बनाम नामीबिया

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

7:00 PM

15 फरवरी 2026

भारत बनाम पाकिस्तान

आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

7:00 PM

18 फरवरी 2026

भारत बनाम नीदरलैंड

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

7:00 PM

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरेगी. पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टीम एक भी सीरीज नहीं हारी है. टीम में दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ ही नंबर-1 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती भी हैं. स्क्वाड में 8 ऐसे खिलाड़ी हैं जो 2024 के टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थे, जबकि 7 नए खिलाड़ियों को जगह मिली है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1