तब्लीगी जमात के कारनामे से बिगड़ सकते हैं हालात

20 मार्च को बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की जब Corona पॉजिटिव रिपोर्ट सामने आई तो लखनऊ में हड़कंप मच गया। सैकड़ों VIP और VVIP की आत्मा कांप गई। क्योंकि Corona पॉजिटिव कनिका कपूर करीब एक सप्ताह के दौरान इन सभी के साथ पार्टियां कर चुकी थीं। गनीमत रही कि कनिका कपूर के संपर्क मे आने वाले ज्यादातर लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसी तरह जब दिल्ली के आनंद बिहार में हजारों कामगारों और की भीड़ अपने गांव, घर जाने को उमड़ी तो लगा ही नहीं कि यहां कोई लॉकडाउन जैसी कोई पाबंदी है। यह जनसैलाब देखकर देश भर में हड़कंप मच गया। इनमें ज्यादा संख्या यूपी और बिहार जाने वाले लोगों की थी। आनन-फानन केन्द्र सरकार को एडवायजरी जारी करनी पड़ी।

लेकिन अब इन दोनों घटनाओं को दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित दरगाह में हुए तबलीगी मरकज ने पीछे छोड़ दिया है। Lockdownके बावजूद इस मरकज में हजारों लोगों ने शिरकत की। इतना ही नहीं मरकज में करीब 250 लोग विदेशी नागरिक भी शामिल रहे। जो मार्च के पहले सप्ताह में ही भारत पहुंच चुके थे। इनमें केन्या, इंडोनेशिया, सूडान आदि देशों के लोग शामिल हैं। यह सब ठीक उस समय हो रहा था जब कोरोना वायरस पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रहा था। भारत सरकार ने विदेशी नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी कर दी थी। और 22 मार्च से देश को Lockdown कर दिया गया था।

रविवार को जब अचानक इस जमात में शामिल रहे 9 लोगों की Corona से मौत और दर्जनों लोगों की रिपोर्ट Corona पॉजिटिव आई तो दिल्ली से अंडमान-निकोबार तक हड.कंप मच गया। क्योंकि इस जमात में शामिल रहे देश भर के विभिन्न राज्यों में पहुंच चुके थे। खबर है कि कुछ लोगों ने विदेश की यात्राएं भी की। जमात में 1700 से 1800 लोगों के शामिल रहने की जानकारी सामने आई है।

इस तब्लीगी जमात में शामिल हुए तेलंगाना के 6, तमिलनाडु, कर्नाटक और जम्मू कश्मीर के एक-एक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दिल्ली में मरकज से जुड़े 25 लोगों की Corona टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद पुलिस व प्रशासन की छापेमारी में इन मस्जिदों में करीब 1500 लोगों को बाहर निकाला गया है। जिनमें से 300 लोगों में Corona के लक्षण मिले है। इन सभी को DTC की बसों में भर-भरकर राजधनी के विभिन्न अस्पतालों में क्वारंटाइन किया गया है। अभी सभी की रिपोर्ट नहीं आई है। इतनी बड़ी संख्या में जमात के लोगों के Corona पाजिटिव मिलने के बाद दिल्ली वालों की भी सांसें अटक गई हैं। लोगों को महामारी फैलने का डर सताने लगा है।

मरकज से जुड़े लोगों की मौत और Corona पॉजिटिव रिपोर्ट्स सामने आने के बाद तेलंगाना, अंडमान, हैदराबाद, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में हड़कंप मच गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में मंगलवार को एक आपात बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार इस मरकज में शामिल रहे दर्जनों लोग यूपी में पहुंच चुके हैं। जिनकी पहचान के निर्देश दिए गए हैं।

तमिलनाडु सरकार ने ऐसे 980 लोगों की खोज-खबर शुरू कर दी जो इस जमात में शामिल रहे हैं। रविवार को ही यहां 65 वर्षीय एक मरकज की Coronaसे मौत हो चुकी है। सोमवार को तमिलनाडु में 17 लोगों मे Corona संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 10 लोग ऐस हैं जो हाल ही में दिल्ली की तब्लीगी मरकज में शामिल होने के बाद वापस लौटे हैं।

दिल्ली पुलिस ने निजामुद्दीन दरगाह के आस-पास का पूरा इलाका सील कर दिया है। पूरे क्षेत्र पर डोन से नजर रखी जा रही है। लोगों को घरों से निकलने की सख्त मनाही है। सभी संदिग्ध मरीजों का परीक्षण शुरू हो गया है।

दिल्ली पुलिस ने इस आयोजन के लिए जिम्मेदार तब्लीगी जमात दरगाह के दो मौलानाओं के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि आयोजकों को दो बार नोटिस दिया गया था। बावजूद इसके हजारों लोगों की Lockdown के दौरान यहां एकत्र हुए। वहीं जमात ने अपनी सफाई देते हुए कहा है कि Lockdown होने के बाद किसी को भी नहीं आने दिया गया। जो पहले आ गए थे, वही यहां पर ठहरे हुए थे।

इस पूरे मामले पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि एक अनुमान के मुताबिक तब्लीगी जमात में करीब 1500 से 1700 लोग शामिल हुए। निजामुद्दीन दरगाह और मस्जिद से 1000 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। 334 लोगों में बीमारी के लक्षण दिखने पर अस्पताल भेजा गया है। 700 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। जैन ने कहा कि आयोजकों ने बड़ी गलती की है। दिल्ली में डिजास्टर एक्ट एवं संक्रामक बीमारी एक्ट लागू है। इसके तहत 5 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि मैंने लेफ्टिनेंट गवर्नर को लिखा है कि इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दिल्ली की सरकार ने एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1