एंकर से राजनेता बनीं सुप्रिया श्रीनेत को कांग्रेस ने राष्‍ट्रीय प्रवक्ता के रूप में किया नियुक्त

सुप्रिया स्वर्गीय कांग्रेस सांसद हर्षवर्धन की बेटी हैं। हर्षवर्धन उत्तरप्रदेश के महाराजगंज से दो बार के कांग्रेस सांसद रहे थे। उन्होंने रक्षा मंत्रालय की रक्षा समिति के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।

राजनीति के क्षेत्र में एक नया सफर शुरू करने पर उन्होंने कहा था कि वह सार्थक योगदान देने के लिए तत्पर हैं। सुरिया श्रीनेत ने अपनी स्कूली शिक्षा लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेंट से की है, जिसके बाद उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान, इतिहास और अर्थशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई की। मीडिया के बाहर अपने जीवन के अगले चुनौतीपूर्ण चरण को आगे बढ़ाने के लिए सुप्रिया ने ET Now में कार्यकारी संपादक के पद से पीछे हट गई हैं। अपनी पत्रकारिता के सबसे रोमांचक 10 वर्षों के लिए उन्होंने टाइम्स समूह को धन्यवाद दिया था।

कांग्रेस ने पत्रकार से राजनेता बनी सुप्रिया श्र‍ीनेत को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रवक्‍ता नियुक्‍त किया है। कांग्रेस ने बीते लोकसभा चुनाव में सुप्रिया श्रीनेत को महाराजगंज सीट से चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन वह भाजपा के पंकज चौधरी से हार गई थीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1