IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है और टीम को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने csk की गेंदबाजी पर सवाल उठाते हुए इसे कमजोर बताया है, जिससे टीम की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं।
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की खराब शुरुआत के बाद टीम की कमजोरियों पर चर्चा तेज हो गई है। लगातार दो हार के बीच पूर्व दिग्गज क्रिकेटर Sunil Gavaskar ने भी CSK की रणनीति पर सवाल उठाए हैं और टीम की सबसे बड़ी परेशानी की के इशारा किया है। चेन्नई को शुरुआती दिनों मुकाबलो में हार मिली, जिसमें Punjab Kings के खिलाफ 5 विकेट से मिली शिकस्त भी शामिल है, जिससे टीम के प्रदर्शन पर दबाव बढ़ता दिख रहा है।
Sunil Gavaskar ने स्टार स्पोर्ट्स के शो Amul Cricket Live पर कहा कि अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी कमजोरी उनकी गेंदबाजी नजर आ रही है। उनका मानना है कि गेंदबाजों को मैच जितनी का मौका देने के लिए टीम को लगभग 225-230 रन जैसे बड़े स्कोर करने पड़ सकते हैं।
चेन्नई को गेंदबाजी में करना होगा सुधार
Sunil Gavaskar ने कहा कि मौजूदा समय में ज्यादातर टीमों की बल्लेबाजी काफी मजबूत और गहरी है। उदाहरण के तौर पर Punjab Kings में Marcus Stoinis जैसे खिलाड़ी नंबर 7 पर आकर भी आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स को मुकाबले में बने रहने के लिए अपनी गेंदबाजी में जल्द सुधार करना होगा।
इस मैच में युवा बल्लेबाज Ayush Matre ने 43 गेंदों पर 73 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को 209/5 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। सुनील गावस्कर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि नम्बर 3 पर बल्लेबाजी करना उनका मानना है कि भली ही अंडर – 19 में उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी की हो, लेकिन तीसरे नंबर पर खेलना उनके खेल के अनुकूल दिखता है।
गावस्कर ने की रोहित शर्मा की तारीफ
सुनील गावस्कर ने कहा के पिछले मैच में पहली गेंद पर आउट होने के बावजूद युवा खिलाड़ीयों की आत्मविश्वास पर असर नहीं पड़ता, क्योंकि नई पीढ़ी बीती बातों में उलझने के बजाय वर्तमान पर ध्यान देती है। उन्होंने इस सोच को शानदार बताया। इसके साथ ही गावस्कर ने रोहित शर्मा की फिटनेस और बल्लेबाजी की भी सराहना की। उनका कहना था कि रोहित की फिटनेस में स्पष्ट सुधार दिख रहा है, उन्होंने ने कड़ी मेहनत की है, जिसका असर उनके फुटवर्क, उर्जा और क्रीज पर टिकने की क्षमता में नजर आ रहा है।
