Islamabad

पाकिस्तान के इस्लामाबाद की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड बम ब्लास्ट, 31 की मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक बम धमाका हुआ है. जुमे की नमाज के दौरान इस्लामाबाद की शिया मस्जिद कस्र ए खदीजतुल कुब्रा में सुसाइड ब्लास्ट किया गया, जिसमें कम से कम 31 लोगों की हुई, जबकि 170 से ज्यादा लोग घायल हैं. मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है.

धमाके के बाद इस्लामाबाद में इमरजेंसी लागू

मस्जिद में धमाके के बाद इस्लामाबाद में इमरजेंसी लागू कर दी गई है. शिया मस्जिद के आसपास के इलाके को पुलिस और फोर्सेस ने घेर लिया है. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. अब तक धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही किसी आतंकी संगठन या व्यक्ति ने धमाके की जिम्मेदारी ली है.

मस्जिद के गेट पर खुद को बम से उड़ाया

रिपोर्ट के मुताबिक, एक शख्स ने मस्जिद के गेट पर खुद को बम से उड़ा लिया. इस्लामाबाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है. घायलों को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (PIMS) और CDA हॉस्पिटल ले जाया गया है.

अस्पताल में इमरजेंसी लागू कर दी गई है, एक प्रवक्ता ने पाकिस्तानी अखबार डॉन को इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मुख्य इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट को एक्टिव कर दिया गया है.

3 महीने पहले भी इस्लामाबाद में हुए थे सुसाइड ब्लास्ट

करीब तीन महीने पहले 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के G-11 इलाके में एक डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट की बिल्डिंग के बाहर भी सुसाइड ब्लास्ट हुए थे. उस ब्लास्ट में 12 लोग मारे गए थे और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. पाकिस्तान ने इसका ठीकरा भारत के सिर फोड़ने की कोशश की थी, लेकिन भारत ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि यह पाकिस्तान की पुरानी रणनीति है, वो झूठे नैरेटिव गढ़कर अपने लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटकाता है. पाकिस्तान के नेता भ्रम की स्थिति में हैं और अपने देश की राजनीतिक अस्थिरता और सत्ता संघर्ष से लोगों का ध्यान हटाने के लिए भारत के खिलाफ झूठे आरोप लगा रहे.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1