former Naval officer Madan Sharma

पूर्व नौसेना अधिकारी से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की बातचीत-कहा- ऐसे हमले हैं अस्वीकार्य

महाराष्ट्र के शिवसैनिकों द्वारा पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई पर देश के रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने इस घटना को अस्वीकार्य बताया है। रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने आज पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से फोन पर बात की। जिसपर उन्होंने कहा कि देश के पूर्व सैनिक पर इस तरह का हमला बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कामना करता हूं कि मदन जी जल्द ठीक हो जाएं।


पूर्व नौसेना अधिकारी के साथ हुई मारपीट के बाद महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। BJP और NDA से जुड़े हुए दल लगातार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ तीखी बयानबाजी कर रहे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह बहुत ही गलत और स्टेट स्पॉन्सर्ड टेरर वाली स्थिति है। उद्धव ठाकरे के सत्ता में रहते महाराष्ट्र में गुंडाराज की स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में 10 मिनट में 6 आरोपियों को छोड़ दिया गया है।


जल्द ही आरोपियों को दे दी गई जमानत

मुंबई पश्चिमी उपनगर कांदीवली में शिवसैनिकों ने शुक्रवार को पूर्व नौ सेना अधिकारी मदन शर्मा पर आधा दर्जन से अधिक शिवसैनिकों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने शिवसेना नेता कमलेश कदम समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था, लेकिन उन्हें शनिवार सुबह समता नगर पुलिस स्टेशन ने ही जमानत दे दी।

गौरतलब है कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने नौसेना से रिटायर्ड 65 वर्षीय अफसर पर इसलिए हमला किया क्योंकि उन्होंने व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर एक कार्टून फॉरवर्ड किया था। मुंबई के समता नगर पुलिस स्टेशन में कमलेश कदम और उनके आठ से दस साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। ट्विटर पर इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शिवसेना के कार्यकर्ता नौसेना के पूर्व अधिकारी को पीटते दिख रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1