Corona Positive

कोरोना के चपेट में आए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की Corona र‍िपोर्ट Positive आई है। आज दोपहर उनके बेटे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनको लेकर गुड़गांव के मेदांता अस्पताल गए थे, जहां जांच में वह Corona Positive मिले। अखिलेश यादव उपचुनाव को लेकर प्रदेश कार्यालय में चल रही मीटिंग को छोड़ अचानक Mulayam Singh Yadav से मिलने पहुंचे थे। मेदांता अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने बताया क‍ि उन्‍हें सांस लेने में द‍िक्‍कत हो रही थी, ज‍िसके बाद उन्‍हें यहां लाया गया था। Mulayam Singh Yadav की Corona जांच कराई गई, ज‍िसमें उनकी र‍िपोर्ट पॉज‍िट‍िव आई है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव प‍िछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। इस कारण उन्‍हें कई बार अस्‍पातल में भी भर्ती करवाया जा चुका है।

पत्‍नी और तीन घरेलू सहायक भी भर्ती
समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav एवं उनकी पत्नी साधना को मेदांता अस्पताल में बुधवार रात लगभग साढ़े 9 बजे भर्ती कराया गया है। दोनों Corona Positive हैं। इनके तीन घरेलू सहायकों को भी भर्ती कराया गया है। वे भी Corona Positive हैं। सीनियर फिजिशियन डा. सुशीला कटारिया की देखरेख में सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है।


यूपी में Coronavirus से संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार और तेज हो गई है। बुधवार को प्रदेश का रिकवरी रेट 90.24 फीसद पहुंच गया। अब तक मिले कुल 4.45 लाख रोगियों में से चार लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में Corona से संक्रमित 2,778 नए रोगी मिले और इससे ज्यादा 3,736 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं 41 और लोगों की मौत के साथ अब तक कुल 6,507 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है। अब एक्टिव केस घटकर 36,898 रह गए हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 26 दिनों में 31,337 एक्टिव केस घटे हैं। 17 सितंबर को एक्टिव केस पीक पर थे और इनकी संख्या 68,235 पहुंच गई थी, मगर इसके बाद से लगातार इसमें कमी आ रही है। प्रदेश में अब तक 13.33 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1