WHO WILL LEAD CONGRESS

सोनिया और राहुल गांधी संसद के मानसून सत्र के पहले चरण में नहीं लेंगी हिस्सा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश जा रही हैं। Sonia Gandhi सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र के पहले चरण में भाग नहीं लेंगी। उनके साथ Rahul Gandhi भी जा रहे हैं। राहुल गांधी अगले हफ्ते तक लौट आएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष Sonia Gandhi इलाज के लिए विदेश जा रही हैं। Sonia Gandhi सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र के पहले चरण में भाग नहीं लेंगी। उनके साथ राहुल गांधी भी जा रहे हैं। Rahul Gandhi अगले हफ्ते तक लौट आएंगे।

बताया जा रहा है कि Sonia Gandhi ने संसदीय रणनीति समूह के साथ बैठक की है, जिसमें उन मुख्य मुद्दों को उठाया है जो राष्ट्र को प्रभावित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दोनों सदनों में बेहतर समन्वय के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया गया था। इस फेरबदल में सबसे बड़ा फायदा राहुल गांधी के वफादार रणदीप सिंह सुरजेवाला को हुआ है। सुरजेवाला अब कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह देने वाली उच्च स्तरीय छह सदस्यीय विशेष समिति का हिस्सा हैं।

साथ ही सुरजेवाला को कांग्रेस का महासचिव भी बनाया गया है। मधुसूदन मिस्त्री को केंद्रीय चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रियंका गांधी को यूपी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा केसी वेणुगोपाल को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।

सोनिया गांधी ने संगठनात्मक मामलों में सहायता के लिए एक छह सदस्यीय विशेष समिति का गठन भी किया है। एके एंटनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और रणदीप सुरजेवाला विशेष समिति के सदस्य होंगे। विशेष समिति के ये 6 सदस्य संगठनात्मक और संचालन मामलों में Sonia Gandhi की सहायता करेंगे।

बता दें कि संसद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार से होने वाली है। Corona महामारी के कारण संसद के सत्र में इस बार सब कुछ बदला-बदला सा नजर आने वाला है। इसके साथ ही ये चुनौतीपूर्ण भी होने वाला है। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला भी मानते हैं कि ये सत्र चुनौतीपूर्ण होने वाला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1