बिग बॉस13: सिद्धार्थ और आरती , एक दूसरे को दी गाली!

बिग बॉस के घर में रिश्तों में कभी खूब प्यार दिखाई देता है तो कभी रिश्ते टूटते दिखाई देते है। एक पल में लड़ाई और दूसरे पल में प्यार बिग बॉस के घर में चलता ही रहता है। शायद यही कारण है जिससे लोग इस शो को देखना पसंद करते हैं।

एक बार फिर बिग बॉस के घर में कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी आलोचना खूब हो रही है। शो के दो खास दोस्तों में जमकर लड़ाई हुई है। शो खत्म होने में बस चंद दिन ही बचे हैं। इसी बीच आरती और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच जबरदस्त लड़ाई हो गई है।

शो के शुरुआती दिनों से दोनों हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते आ रहे हैं और अब जब शो खत्म होने वाला है, दोनों के बीच लड़ाई हो गई है । बिग बॉस में यूनिटी टास्क दिया गया जिसमें सिद्धार्थ ने पारस को सुरक्षित किया। जिसके बाद आरती सिंह खुद को रोक नहीं पाई। शहनाज भी सिद्धार्थ से इस बात पर नाराज दिखाई दी।

कुछ वक्त बाद शहनाज का गुस्सा शांत हो गया लेकिन आरती और सिद्धार्थ के बीच खूब जमकर कहा सुनी हुई। इस लड़ाई की शुरुआत तब हुई जब सलमान ने वीकेंड के वार में सिद्धार्थ से पूछा आप शहनाज, आरती, पारस छाबड़ा में किसे सुरक्षित रखना चाहेंगे। सिद्धार्थ ने पारस के तरफ इशारा करते हुए कहा, ”चेस टास्क में पारस ने मेरी मदद की थी इसलिए मैं उनकी मदद करना चाहूंगा”।

यह बात आरती को समझ नहीं आई और उन्होंने गुस्से में सिद्धार्थ को खूब भला बुरा सुना दिया। वहीं सिद्धार्थ ने भी कहा, ”आरती ने मेरा कभी सपोर्ट नहीं किया है। इस लड़ाई के बाद घर का माहौल बहुत ही गंभीर हो गया है। सभी इनकी लड़ाई से परेशान है।” अब देखना यह है कि सिद्धार्थ को पारस का सपोर्ट सही साबित होता है या गलत, साथ ही दर्शकों को शो के विनर का भी इंतजार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1