रांची के मेन रोड में दुकान में लगी आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 7 गाड़‍ियां

राजधानी रांची के मेन रोड स्थित एक गिफ्ट की दुकान में शनिवार को सुबह अचानक आग लग गयी। आग दुकान के गोदाम में लगी है। जो धीरे-धीरे पूरे दुकान तक पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद फिलहाल फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ी मौके पर पहुंच गई है। इसके बाद आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। आग किन वजहों से लगी फिलहाल इसकी जानकारी नही मिल पाई है। लेकिन आग से लाखों रुपये मूल्‍य के समान जलकर खाक हो गए हैं। आग की चपेट में आने वाली गिफ्ट दुकान का नाम ब्लू सून है।

जानकारी के मुताबिक गिफ्ट दुकान अगलगी में अबतक रेस्क्यू आपरेशन जारी है। मेन रोड में लगी आग को आग बुझाने के लिए सात दमकल वाहन पहुंच चुके हैं । गिफ्ट दुकान के अलावा गो कलर्स और लाइफ मेडिको नाम की दुकानें भी आग से प्रभावित हुई हैं। कपड़ा दुकान और दवा दुकान को पूरी तरह खाली करा दिया गया है। अगलगी वाली घटनास्थल पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी पहुंचे हैं। मंत्री बन्ना गुप्ता आपदा प्रबंधन विभाग के भी मंत्री हैं। गुप्‍ता मौके पर मौजूद कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल से मिले और पूरी घटना की जानकारी ली। दुकानों के संचालकों से भी बातचीत की।

मेन रोड स्थित गिफ्ट दुकान में लगी आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां पहुची थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। अगलगी के दौरान मेन रोड में जाम लग गयी थी। आग से लाखो की संपत्ति का हुआ नुकसान। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बगल की दो अन्य दुकान में भी पहुंची आग कि लपटें। एहतियात के तौर पर दुकान खाली करा दिया गया है। गिफ्ट शॉप के बगल कपड़े और मेडिकल की दुकान जलने से बाल बाल बच गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1