Post Mortem

चौंकाने वाला बड़ा खुलासा- सामने आई प्रतीक यादव के मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जानें किस कारण गई जान

मुलायम सिंह के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में मौत का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया कि खून का थक्का जमा हुआ था। शरीर के नीचे हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का गया था। इसके बाद धमनी (artitery) और लंग्स में इंफेक्शन हुआ और कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई है।

दिल और सांस की प्रक्रिया अचानक से हुई बंद
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया कि मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स (दिल और सांस की प्रक्रिया अचानक बंद होने) की वजह से हुई। रिपोर्ट के अनुसार, इसका कारण शरीर में बड़े पैमाने पर पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म (फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमना) पाया गया।

अंदरूनी अंगो को रखा गया सुरक्षित
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पूरे हृदय और फेफड़ों से जुड़े थ्रोम्बोएम्बोलिक पदार्थ को आगे की हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए फॉर्मेलिन में सुरक्षित रखा गया है। वहीं, विसरा (शरीर के अंदरूनी अंगों के नमूने) को केमिकल एनालिसिस के लिए सुरक्षित रखकर संबंधित अधिकारी को सौंप दिया गया है। प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा गया है कि शरीर पर मिले सभी चोट के निशान एंटेमॉर्टेम (मौत से पहले के) हैं।

मृत अवस्था में ले जाए गए अस्पताल
बता दें कि प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक अचानक बीमार पड़ गए और उन्हें तड़के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

फिटनेस के शौकीन थे प्रतीक यादव
एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद, फिटनेस के शौकीन प्रतीक सक्रिय राजनीति से दूर रहे थे। उनकी पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव भाजपा की नेता हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1