Ashwani Kumar commits suicide

नागालैंड के पूर्व राज्यपाल और पूर्व सीबीआई निदेशक अश्विनी कुमार ने की खुदकुशी

पूर्व राज्यपाल, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक और हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) रहे अश्विनी कुमार ने आत्महत्या कर ली है। अश्विनी कुमार अगस्त 2008 से नवंबर 2010 तक सीबीआई के निदेशक भी रहे हैं। उन्होंने 69 साल की उम्र में खुदकुशी की है।


शिमला में नागालैंड के पूर्व राज्यपाल और CBI निदेशक अश्वनी कुमार ने की आत्महत्या सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्वनी कुमार हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नागालैंड के पूर्व राज्यपाल और पूर्व CBI निदेशक Aswani Kumar ने सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है।

शिमला में एक घर में उन्होंने सुसाइड किया है। सूचना के बाद हिमाचल के DGP संजय कुंडू मौके पर पहुंचे हैं। इसके अलावा, शिमला के SP भी मौके पर पहुंचे हैं। शिमला के SP मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की है।

छोटा शिमला की घटना
जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम की यह घटना है। छोटा शिमला के ब्रोकहॉस्ट में एक घर में यह घटना पेश आई है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। बताया यह भी जा रहा है कि कुछ समय से वह डिप्रेशन में चल रहे थे।

कौन थे अश्वनी कुमार

अश्वनी कुमार हिमाचल के DGP भी रह चुके हैं। जुलाई 2006 से 2008 तक वह DGP हिमाचल थे। इसके अलावा, अगस्त 2008 से नवंबर 2010 तक वह CBI के निदेशक भी रहे। 70 वर्षीय अश्वनी कुमार का जन्म हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के नाहन में हुआ था। वह IPS अधिकारी थे और CBI व एसपीजी में विभिन्न पदों पर रहे। अश्वनी कुमार CBI के पहले ऐसे प्रमुख थे, जिन्हें बाद में राज्यपाल बनाया गया। मार्च 2013 में उन्हें नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। हालांकि, वर्ष 2014 में उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद, वह शिमला में एक निजी विश्वविद्यालय के वीसी भी रहे थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1