बॉलीवुड की जब भी सबसे बड़ी हिट फिल्म की बात की जाती है तो बाहुबली का नाम काफी ऊपर आता है। इस फ्रैंचाइस ने कई इतिहास रचे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचाया ही था इसके अलावा फिल्म को उसके आला दर्जे के VFX के लिए भी याद किया जाता है। फिल्म की कहानी से लेकर कलाकार तक, सब कुछ बेहतरीन था।
अब वैसे तो लोगों को साउथ इंडस्ट्री में और उनके कलाकारो में ज्यादा इंट्रेस्ट नहीं होता। लेकिन बाहुबली फेम प्रभास और Anushka Shetty ने लोगों के दिल में अलग जगह बनाई है। दोनों की स्क्रीन पर केमिस्ट्री बेमिसाल है। फिल्म के बाद खबरें ये भी थी कि दोनों रिलेशनशिप में है। अब Anushka ने एक इंटरव्यू में प्रभास को लेकर बड़ी बात बोल दी है।
उन्होंने प्रभास को अपना सबसे करीबी दोस्त बता दिया है। उन से जब पूछा गया कि क्या वो अपनी जिंदगी में प्रभास को चुनेंगी या फिर सिनेमा में एक्टिंग को, इस पर Anushka का जवाब वायरल हो रहा है। अनुष्का शेट्टी कहती हैं- मैं काम के लिए अपनी दोस्ती नहीं तोड़ सकती। Anushka की ये वीडियो उनके एक फैन ने शेयर की है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।
Anushka ने प्रभास को अपना 3 am वाला दोस्त बताया है। उनके अनुसार वो प्रभास को पिछले 15 सालों से जानती हैं और दोनों की सोच भी एक दूसरे से मेल खाती है। जब Anushka से पूछा गया कि क्या वो प्रभास को डेट कर रही हैं, इस पर एक्ट्रेस कहती हैं- अगर ऐसा कुछ होता तो सामने आ जाता। प्रभास और मैं एक जैसी सोच के इंसान है जो अपनी भावनाएं कभी नहीं छुपाते।