शादी में शामिल होने Pakistan पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता व लोकसभा के पूर्व सदस्य Shatrughan Sinha पडोसी मुल्क Pakistan पहुंचे हैं। Shatrughan Sinha को Pakistan के लाहौर में एक शादी में देखा गया है। Social Media पर उनकी फोटोज व वीडियो वायरल होने के बाद उनकी Pakistan में होने की खबर सामने आई है।

Shatrughan Sinha को लाहौर में एक शादी में देखा गया है। इंस्टाग्राम पर सिन्हा की Pakistan में शादी समारोह शिरकत करने की तस्वीरे और वीडियो पोस्ट की गई हैं। उन्हें पाकिस्तानी व्यापारी मियां असद अहसन ने आमंत्रित किया था।

पाकिस्तानी व्यापारी मियां असद अहसन शादी कार्यक्रम पहुंचे, जहां सिन्हा एक कव्वाली की रात में शिरकत करते हैं। शत्रुघ्न वीडियो में पाकिस्तानी अभिनेत्री रीमा खान के साथ दिख रहे हैं, उन्होंने इस दौरान काले रंग का सूट पहना हुआ है। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर Shatrughan Sinha को ट्रोल किया जा रहा है।

वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘भारतीय सैनिक देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर जान दे रहे हैं और हमारे बी-टाउन सेलेब्स Pakistan के साथ अपनी दोस्ती साबित कर रहे हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘Shatrughan Sinha लाहौर में क्या कर रहे हैं? हम उनसे पूछेंगे लेकिन वह सिर्फ ‘खामोश!’ कहेंगे।’

भारत व Pakistan के रिश्ते लम्बे समय से बेहद ख़राब चल रहे हैं। सलमान खान ने एक शो में सिर्फ इसलिए परफॉर्म करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि उसका आयोजक पाकिस्तान से था। वहीं, याद हो पिछले साल सिंगर मीका सिंह Pakistan में हुई एक शादी में परफॉर्म करने करने पहुंचे थे, जिसके बाद वह काफी समय तक विवादों से घिरे रहे। हालांकि बाद में उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1