हार के डर से चुनाव टालना चाहती है बीजेपी- संजय सिंह

दिल्ली चुनाव के बीच पहले जामिया और अब शाहीन बाग में गोलीबारी की घटना पर सियासी पारा भी उफान मार रहा है। शाहीन बाग में गोलीकांड के बाद आम आदमी पार्टी ने सवाल खड़े करते हुए साजिश की बात कह दी । सांसद संजय सिंह ने कहा है कि हमने पहले ही अंदेशा जताया था कि दिल्ली में BJP चुनाव रोकने के लिए साजिश कर सकती है।

संजय सिंह ने कहा, ”मैंने कल ही आगाह किया था दिल्ली में बड़े बवाल का षड़यंत्र रचा जा रहा है, दिल्ली में हार के डर से BJP चुनाव टालना चाहती है चुनाव आयोग को सख़्त कार्यवाही करनी होगी CEC से समय भी माँगा है लेकिन अब तक मिलने का समय नहीं मिला।”

संजय सिंह ने कहा, ”देश की राजधानी दिल्ली में खुलेआम गोलियां चल रही हैं। BJP के नेता अपने भाषण में गोलियां चलाने के लिए लोगों को उकसा रहे हैं। चुनाव के हार के डर से जानबूझ कर दिल्ली में माहौल खराब कर रही है BJP।”

आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने शाहीन बाग की घटना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर सवाल उठाए हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”अमित शाह जी, ये आपने क्या हाल बना रखा है हमारी दिल्ली का। दिनदहाड़े गोलियां चल रहीं है। कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। चुनाव आते जाते रहेंगे, राजनीति भी चलती रहेगी, लेकिन दिल्ली के लोगों की ख़ातिर, कृपया कानून व्यवस्था ठीक करने पर ध्यान दीजिए।”

इससे पहले 30 जनवरी को जामिया विश्वविद्यालय के बाहर भी गोली चली थी। जिसमें शादाब नाम का शख्स घायल हो गया था। 30 जनवरी को गोली पुलिस की मौजूदगी में चली थी। तो वहीं कल पुलिस बैरिकेंटिंग के पास गोली चली। शाहीन बाग में गोली कांड के आरोपी से सरिता विहार थाने में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

शाहीन में गोलीकांड का आरोपी कपिल गुर्जर दिल्ली-नोएडा सीमा पर बसे दल्लूपुरा गांव का रहने वाला है। कपिल के रिश्तेदारों और दोस्तों की माने तो वो एक सीधा-साधा इंसान था जो कि इलाके में डेयरी का काम करता था। किसी भी राजनीतिक और धार्मिक पार्टी से कपिल का कोई जुड़ाव नहीं था। कपिल के परिवार में पिता गजे गुर्जर, मां उर्मिला, और एक बड़ा भाई है। 3 साल पहले कपिल की शादी हुई थी। कपिल एक बेटी का पिता भी है। पिता ने 2012 में BSP के टिकट से निगम का चुनाव लड़ा था। चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1