India Meteorological Department

जानें अगले 7 दिनों तक दिल्ली समेत किन हिस्सों में होगी भीषण गर्मी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में अगले 7 दिनों तक भीषण गर्मी रहेगी। इस सप्ताह Temperature दिल्ली का Temperature 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मंगलवार को लगभग 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही देश के कई विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी शुरू होने वाली है।

लगभग एक हफ्ते पहले चक्रवात टाक्टे और एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली में भारी बारिश हुई थी और 19 मई की सुबह तक 24 घंटों में 119.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस महीने अब तक शहर में 144.8 मिमी बारिश हुई है, जो मई 2008 के बाद से सबसे अधिक बारिश हुई।

मंगलवार तड़के दिल्ली का न्यूनतम Temperature 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम Temperature 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।

नौतपा के शुरू होने से बढ़ी गर्मी

कई राज्यों में नौतपा भी शुरू हो रहे हैं। इसके चलते और ज्यादा गर्मी पड़ने के आसार हैं। हरियाणा के कई हिस्सों में भीषण गर्मी बढ़ती दिखाई दे रही है। हिसार में दिन का Temperature 37 डिग्री सेल्सियस तक को पहुंच गया। इसके साथ ही यहां नौतपा भी शुरू हो गया है। जिसके कारण Temperature में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे समय में फसलों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। Weather Foracast की मानें तो अब रोजाना ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1