साल 2026 में होली का त्योहार खुशियां लेकर आया है और छुट्टियों को लेकर काफी कन्फ्यूजन भी है। स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन को पक्का नहीं है कि होली की छुट्टियां 3 मार्च को होंगी या 4 मार्च को। कई राज्यों में ऑफिशियल कैलेंडर और लोकल मान्यताओं में अंतर देखने को मिल रहा है।
यूपी में तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर तीन दिन छुट्टी का ऐलान किया है। यूपी सरकार के आदेश के अनुसार, 2, 3 और 4 मार्च को सरकारी छुट्टियां होंगी। 1 मार्च को रविवार है, इसलिए रविवार से बुधवार तक लगातार चार दिन की छुट्टी होगी।
UP सरकार के एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक, 1 मार्च (रविवार), 2 मार्च (सोमवार – होलिका दहन) और 4 मार्च (बुधवार – होली) के लिए छुट्टियां पहले से तय हैं। अब 3 मार्च (मंगलवार) को भी होली की छुट्टी रहेगी।
बिहार में कितने दिन रहेगी छुट्टी
बिहार में आमतौर पर होली के लिए दो दिन की छुट्टी होती है। 3 और 4 मार्च को स्कूल बंद रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ स्कूल 2 मार्च को भी छुट्टी दे सकते हैं।
दिल्ली NCR में होली की छुट्टी
दिल्ली-NCR के ज़्यादातर प्राइवेट स्कूलों ने 3 और 4 मार्च को छुट्टी घोषित की है। हालांकि नोएडा के स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं। इसकी वजह से बच्चों को सोमवार से बुधवार तक छुट्टी रहेगी।
राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में स्कूल बंद
होली पर राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में स्कूल बंद रहेंगे। ज्यादातर स्कूलों में सोमवार से बुधवार तक छुट्टी रहेगी। हालांकि कुछ स्कूलों में मंगलवार और बुधवार को छुट्टी रहेगी। हरियाणा और पंजाब ने भी 4 मार्च को गजटेड हॉलिडे घोषित किया है।
बता दें कि गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, जम्मू और कश्मीर समेत के तमाम राज्यों में 3-4 मार्च को होली मनाई जाएगी। यानी इस दिन इन राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे।

