₹2.4 लाख की FD से कितना मिलेगा रिटर्न? State Bank of India की 24 महीने वाली स्कीम का पूरा हिसाब समझें

अगर आप 2,40,000 को 2 साल(24 महीने) के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकता है। शेयर बाजार की अनिश्चितता के बीच FD आपकी रकम को सुरक्षित रखते हुए तय बयाज के साथ अच्छा रिटर्न देती है। आसान गणना से जानिए निवेश पर आपको कितना ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर कुल राशि कितनी बनेगी।

कितना मिल रहा ब्याज
State Bank of India फिलहाल 2 साल से 3 साल से कम अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर आम ग्राहकों को 6.40% सालाना ब्याज दे रहा है। वहीं,वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त लाभ देते हुए बैंक 0.50 % ज्यादा यानी 6.90% की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है, जिससे उन्हें निवेश पर बेहतर रिटर्न मिल सकता है।

रिटर्न का कैलकुलेशन समझ लें
State Bank of India के FD कैलकुलेशन के अनुसार, अगर सामान्य ग्राहक 6.40% ब्याज दर पर ₹2,40,000 को 2 साल के लिए निवेश करता है, तो उसे करीब ₹ 32,496 ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पे कुल राशि लगभग ₹2,72,496 हो जाएगी। वहीं, सीनियर सिटीजन को 6.90% ब्याज दर के हिसाब से करीब ₹ 35,190 का फायदा होगा और 2 साल बाद कुल रकम लगभग ₹2,75,190 हो सकती है।

एफडी के फायदे
फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट एक तय ब्याज दर देते हैं,जिससे आपके निवेश पर अनुमानित और स्थिर रिटर्न मिलता है।

  • FD को कम जोखिम वाला निवेश माना जाता है क्योंकि ये बाजार के उतार चढ़ाव पर निर्भर नहीं होते , जिससे ये कम जोखिम चाहने वाले निवेशकों के लिए एक सुरक्षित विकल्प बन जाते हैं।
    •आपको मूल राशि सुरक्षित रहती है, और आपको मैच्योरिटी पर ब्याज के साथ अपनी शुरुआती निवेश राशि वापस मिलने की गारंटी रहती होती है।
  • बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए अलग-अलग समय सीमा के विकल्प देते हैं, जिससे निवेशक अपनी वित्तीय जरूरतों के हिसाब से कुछ महीनो से लेकर कई सालों तक की अवधि चुन सकते हैं।
  • फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट खोलना एक आसान प्रक्रिया है, जिसमें बहुत कम दस्तावेजों और एक साधारण आवेदन की जरूरत होती है।
  • टैक्स बचाने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट, इनकम टैक्स एक्ट की कुछ खास धाराओं के तहत टैक्स में कटौती का फायदा देते हैं जिससे लंबे समय के लिए बचत करने को बढ़ावा मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1