छोटे पर्दे के मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ ने जहां एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया है तो वहीं ये शो टीआरपी की लिस्ट में भी टॉप पर है। इस शो को दोबारा दर्शकों के बीच आए एक साल होने वाले हैं। हाल ही में कपिल के शो में बॉलीवुड के मुन्ना भाई यानी संजय दत्त अपनी आने वाली फिल्म ‘पानीपत’ के प्रमोशन के लिए आए थे। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के साथ शूट हुआ ‘द कपिल शर्मा शो’ का ये एपिसोड आने वाले वीकेंड में टेलिकास्ट किया जाएगा। आपको बता दें चैनल की तरफ से जारी किए गए हालिया प्रोमो में संजय दत्त जेल में बिताए गए अपने वक्त के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। उनकी बायोपिक ‘संजू’ के सीन्स को याद करते हुए, जह कपिल ने संजू बाबा से पूछा कि ऐसे सीन्स थे जिनमें उन्हें कागज के लिफाफे बनाते हुए और जेल के अंदर एक रेडियो शो चलाते हुए दिखाया गया था। तो क्य वाकई संजय दत्त ने जेल के अंदर ये सारे काम किए थे तो इस सवाल का जवाब देते हुए संजय दत्त ने कहा कि जेल की सज़ा को कम करने के लिए काम करना जरूरी होता है। हालांकि, जैसा काम जेल में होता है उन्हें सीखने में कुछ समय लगा। यहां संजय दत्त ने बताया कि उन्हें एक लिफाफे बनाने के 10 पैसे मिलते थे, जिन्हें वो इक्कट्ठा करते गए और उन्हें राखी पर अपनी बहनों के लिए गिफ्ट खरीदने में खर्च किए। ऐसे कई खुलासे संजय दत्त ने कपिल के शो में किए जो काफी दिलचस्प हैं। संजय दत्त से जुड़ी ये सारी खास बातें दर्शकों को आने वाले वीकेंड में देखने को मिलेगा।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
