शिवसेना का सवाल- पीएम मोदी कब होगें क्वारनटीन?

शिवसेना ने कोरोना और आत्मनिर्भर भारत को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। मुखपत्र सामना के जरिए निशाना साधते हुए शिवसेना ने लिखा, रूस Corona की वैक्सीन बनाकर बाजार में ले आया। विश्व स्वास्थ्य संगठन से भी इस बारे में नहीं पूछा। पार्टी ने कहा, आत्मनिर्भरता का यह पहला सबक रूस ने पेश किया है। हम आत्मनिर्भरता का प्रवचन देते रहते हैं।

बीते कुछ दिनों में मोदी सरकार के कुछ मंत्री भी Corona की चपेट में आए हैं। शिवसेना ने इसे लेकर भी सरकार पर हमला बोला। पार्टी ने कहा, BJP के भाभी जी पापड़ का राजफाश हो गया। इसका प्रचार करने वाले मंत्री ही Corona पॉजिटिव हो गए।

पार्टी ने लिखा, हिंदुस्तान Corona के खिलाफ भाभी जी पापड़ बेलता रहा और वहां रूस Corona की वैक्सीन बनाकर बाजार में ले आया। विश्व स्वास्थ्य संगठन से भी इस बारे में नहीं पूछ। इसे कहते हैं महासत्ता।


शिवसेना ने सामना में आगे लिखा, जो आयुष मंत्रालय अपनी दवाइयों के उपयोगी होने का दावा कर रहा था, वही अपने मंत्री को Corona पॉजिटिव होने से नहीं बचा पाया। आत्मनिर्भरता का यह पहला सबक रूस ने पेश किया है। हम आत्मनिर्भरता का प्रवचन देते रहते हैं। शिवसेना का ये निशाना मंत्री श्रीपद नाइक को लेकर था, जो हाल में Corona पॉजिटिव पाए गए थे।

शिवसेना का हमला यहीं नहीं थमा। पार्टी ने अपने मुखपत्र में आगे लिखा, महंत नृत्य गोपाल दास के संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी भी क्वारनटीन होंगे क्या? यह सवाल उठता है। आज दिल्ली थोड़ी ज्यादा ही डरी हुई है। पीएम मोदी और अमित शाह का डर तो था ही, लेकिन कोरोना का डर उनसे ज्यादा है। पार्टी ने लिखा, आज देश के 14 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने की बात अधिकृत तौर पर कही गई, लेकिन देश चलानेवाली दिल्ली को ही काम नहीं है, ऐसी हालत है।

अर्जुन राम मेघवाल ने किया था ये दावा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल Coronavirus से संक्रमित हैं। राजस्थान से BJP सांसद अर्जुन मेघवाल वर्तमान में केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री होने के साथ संसदीय कार्य मंत्री हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें वे ‘भाभी जी’ नाम के एक पापड़ ब्रांड का प्रचार करते हुए दावा कर रहे थे कि इसे खाने से Corona से बचाव होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1