यूक्रेन की जंग कुछ भी नहीं, तीसरे महायुद्ध की पूरी प्लानिंग कर चुके हैं पुतिन, खुफिया रिपोर्ट में रूसी तैयारियों का खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को लेकर बड़ी पहल की है। इस बीच एक खुफिया रिपोर्ट में महायुद्ध को लेकर चेतावनी जारी की गई है, जिसकी तैयारी में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लगे हुए हैं। पुतिन अपनी क्षमता को लगातार बढ़ा रहे हैं।

मॉस्को: दुनिया एक बार फिर से विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ी है। पिछले दो विश्व युद्धों की तरह तीसरा विश्वयुद्ध भी यूरोप में ही शुरू होगा। खुफिया जानकारी के हवाले से कहा गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पांच साल के भीतर यूरोप में एक बड़ा युद्ध शुरू करने की तैयारी में हैं। ब्रिटिश मीडिया आउटलेट द सन की रिपोर्ट में कहा गया है कि डेनमार्क की खुफिया ने रूसी सैन्य क्षमता का आकलन किया है। इसमें दावा किया गया है कि वह नाटो पर पूर्ण पैमाने पर हमले से पहले पड़ोसी देशों के साथ युद्ध छेड़ने के लिए तैयार हो सकता है।

यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल के बाद रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता होने की उम्मीद जताई जा रही है। विश्लेषकों को आशंका है कि यह शांति समझौता पुतिन के लिए जीत की तरह होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार यूरोप की सुरक्षा को अमेरिका के लिए बोझ होने का संकेत दिया है, जिसने पुतिन को नाटो के अंदरूनी बिखराव का फायदा उठाने के लिए प्रेरित किया है।

नाटो के खिलाफ तैयारी कर रहा रूस

डेनमार्क की रक्षा खुफिया सेवा के सीक्रेट मूल्यांकन में कहा गया है कि रूस खुद को पश्चिम के साथ संघर्ष में मानता है और नाटो के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है। हालांकि, इस तरह के युद्ध को शुरू करने को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है, लेकिन रूस आवश्यक समझे जाने पर ऐसा करने की क्षमता का निर्माण कर रहा है।

रूस ने बढ़ाई है अपनी क्षमता

खुफिया आकलन में कहा गया है कि अगर पुतिन नाटो को सैन्य रूप से कमजोर या राजनीतिक रूप से विभाजित मानते हैं तो खतरा और भी ज्यादा है। डेनिश खुफिया एजेंसी ने चेतावनी दी है कि पुतिन ने अपने सशस्त्र बलों के बड़े पैमाने पर पुनर्निर्माण और सुधार की शुरुआत की है। इसमें कहा गया है कि रूस ने उपकरणों के आधुनिकीकरण और सैन्य उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि के माध्यम से अपनी सैन्य क्षमता को पहले ही बढ़ा दिया है।

छह महीने के भीतर रूस शुरू कर सकता है युद्ध इसमें चेतावनी दी गई है कि अगर यूक्रेन में युद्ध को रोका जाता है या खत्म होता है तो रूसी राष्ट्रपति नाटो को निशाना बनाएंगे। ऐसे में वह छह महीने के भीतर ही पड़ोसी देश के साथ युद्ध छेड़ सकता है। जॉर्जिया और मोल्दोवा पर खतरा बना हुआ है, जो पूर्व में सोवियत यूनियन का हिस्सा रहे हैं। इसमें दावा किया गया है कि दो साल के भीतर मॉस्को, बाल्टिक राज्यों में से एक या अधिक नाटो देशों के लिए महत्वपूर्ण खतरा बन सकता है। इसमें कहा गया है कि अगर अमेरिका हस्तक्षेप नहीं करता है तो 5 साल के भीतर यूरोप में महायुद्ध का खतरा हो सकता है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1