पश्चिम मध्य रेलवे ने ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल में 570 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मार्च 2020 है। योग्य उम्मीदवार mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये वैकेंसी 10वीं पास वालों के लिए है। उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।
पद के नाम
इलेक्ट्रिशन, फिटर, वायरमैन, वेल्डर, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, कारपेंटर, पेंटर, एसी मैकेनिक, मशीनिस्ट, स्टेनोग्राफर (हिंदी), स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी), इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, केबल ज्वाइंटर, डीजल मैकेनिक, मेसन, ब्लैक स्मिथ, सर्वेयर, ड्राफ्ट्स मैन (सिविल), आर्किटेक्चरल असिस्टेंट, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट
पदों की संख्या
570 पद
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए, साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।
उम्र सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 साल साल होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवार 24 साल का नहीं होना चाहिए। उम्र की गणना 03.03.2020 के हिसाब से की जाएगी।
आवेदन फीस
आवेदन शुल्क 100 रुपये + पोर्टल शुल्क 70 रुपये है।
चयन
उम्मीदवारों के चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
लिस्ट केआधार पर किया जाएगा। ये मेरिट लिस्ट 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।
ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

