लंदन में मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए प्रॉपर्टी खरीदने के मामले में फंसे प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। हाई कोर्ट में पिछली सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत का विरोध किया था और हिरासत में लेकर पूछताछ की बात कही थी। आपको बता दें रॉबर्ट वाड्रा को निचली अदालत से इस मामले में अग्रिम जमानत मिली हुई है और जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने निचली अदालत के उस आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जांच एजेंसी का कहना है कि इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है क्योंकि वो जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वहीं वाड्रा के वकील ईडी के इन दावों को खारिज कर चुके हैं। वाड्रा के वकील ये साफ कर चुके हैं कि जब भी जांच एजेंसी उनके मुवक्किल को बुलाती है, वो उसके सामने पेश होते हैं। वाड्रा के वकील का कहना है कि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है। फिलहाल आज दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी है ।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
