चोरों ने प्राचीन कालीबाड़ी मंदिर को बनाया निशाना

राजधानी में चोरों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते हुए नजर आ रहें है। वहीं इस बार चोरों ने किसी घर या दूकान को नहीं बल्कि एक प्राचीन मंदिर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने शनिवार देर रात इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के मानस बिहार के कालीबाड़ी मंदिर में काली माता के सोने के गहने सहित दानपात्र पर अपना हाथ साफ़ किया और मौके से फरार हो गए। वहीं काली माता के गहनों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

कालीबाड़ी मंदिर के पंडित रंजीत महापत्र के मुताबिक चोरी की घटना के बारे में हम लोगों को सुबह 6 बजे उस वक्त जानकारी हुई, जब मंदिर में साफ़-सफाई करने वाला वहां झाड़ू पोंछा करने गया। काली माता की मूर्ती पर धारण सोने के जेवरात गायब देखकर सफाई कर्मचारी हक्का बक्का रह गया और यह सूचना उसने मंदिर के पंडित को पहुंचाई। जिसके बाद पंडित मंदिर में आये उन्होंने देखा काली माता के सभी गहने गायब हैं और दानपात्र भी पूरा साफ़ पड़ा हुआ है। वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पाते ही मंदिर में पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1