रिया के ITR से चौंकाने वाला खुलासा:2 साल में कमाए 37 लाख रुपए, फिर भी शेयर खरीदे 76 लाख रुपए के

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में मनी लॉन्डरिंग का आरोप झेल रहीं रिया चक्रवर्ती के ITR (इनकम टैक्स रिटर्न्स) की डिटेल से हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक, 2017-18 में रिया ने अपनी कमाई 18.85 लाख रुपए दर्शाई थी। जबकि 2018-19 में उन्होंने अपनी कमाई 18.35 लाख रुपए दिखाई थी। इसके बावजूद इन दोनों सालों में उन्होंने जो निवेश किया था, वह कमाई से बहुत ज्यादा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) रिया की इस अतिरिक्त कमाई के सोर्स का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

2018-19 में रिया के फिक्स एसेट 9 लाख रुपए तक पहुंच गए थे, जो इससे पहले महज 96 हजार रुपए के थे। 2017-18 में रिया की कमाई 18.85 लाख रुपए थी। लेकिन उन्होंने 34 लाख रुपए के शेयर खरीदे थे। यह उन्होंने कैसे किया? ED यह पता लगाने का कोशिश कर रहा है।
2018-19 में रिया का शेयर होल्डर फंड 34 लाख से बढ़कर 42 लाख तक पहुंच गया। यानी 2 साल में रिया ने 76 लाख रुपए के शेयर खरीदे।

रिया के HDFC और ICICI बैंक में फिक्स डिपॉजिट्स की जांच भी ईडी कर रहा है। ITR में 2017 से 2019 के बीच हुए किसी बड़े ट्रांजेक्शन की जानकारी नहीं है।

ITR से जो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, वह यह कि रिया ने 2017-18 में प्रॉपर्टी बेचकर 45 लाख रुपए कमाए थे। जबकि 2018-19 में उन्होंने 58 लाख रुपए की प्रॉपर्टी बेची थी। दोनों साल का हिसाब जोड़े तो रिया ने एक करोड़ तीन लाख रुपए की प्रॉपर्टी बेची थी। हालांकि, दो साल में महज 37.2 लाख रुपए कमाकर उन्होंने यह प्रॉपर्टी कैसे बनाई थी, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। ED ने रिया से प्रॉपर्टीज के पेपर्स मांगे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो ED ने सुशांत की दो कंपनियों की जांच पूरी कर ली है। उनकी एक कंपनी हरियाणा के पते पर रजिस्टर्ड है, जिसकी जांच अभी होनी बाकी है। ED रिया, उनके पिता इंद्रजीत और भाई शोविक चक्रवर्ती से पूछताछ कर रहा है। लेकिन उन्होंने अब तक संतोषजनक जवाब नहीं दिए। मामले में रिया के CA रितेश शाह, सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और फ्लैट-मेट रहे सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1