RCB vs RR Pitch Report: IPL के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत गुवाहाटी के बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर पिछले मैच में राजस्थान के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया था, जहां वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने तेज रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि RR vs RCB मैच में भी हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है, क्योंकि इस पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलने की संभावना ज़्यादा रहती है।
RR vs RCB: कैसा रहेगा बरसापरा को पिच का मिजाज?
बरसापारा स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जिसका अंदाजा पिछले मैच में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारियों से लगाया जा सकता है। इस मुकाबले में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पावर हिटर्स इस पिच का पूरा फायदा उठाने को कोशिश करेंगे। हालांकि हाल के दिनों में हुई बारिश के कारण विकेट में थोड़ी नमी रह सकती है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
आईपीएल में कैसा है इस स्टेडियम का रिकॉर्ड?
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 8 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं,जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 बार जीत हासिल की है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 3 मार्च जीतने में सफल रही है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। इस मैदान पर अब तक का सर्वोच्च स्कोर 199/4 रहा है, जबकि सबसे कम स्कोर 127 रन दर्ज किया गया है। पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसत स्कोर करीब 144 रन है और खास बात यह है कि यहां अभी तक किसी भी पारी में 200 रन का आंकड़ा पार नहीं हुआ है।
दोनों टीमों के पास है कई मैच विनर खिलाड़ी
इस मुकाबले में दोनों टीमों को बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी तेज शुरुआत देने में सक्षम हैं, जबकि नाद्र बर्गर और संदीप शर्मा गेंदबाजी की मजबूती देते हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास विराट कोहली ,फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल और टीम डेविड जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं,जो किसी भी लक्ष्य को हासिल करने का दम रखते हैं।
