Rashtrapati Chunav 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज, विपक्षी कुनबे में बिखराव से द्रौपदी मुर्मू की बड़ी जीत के आसार

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं और सोमवार को संसद भवन व राज्यों की विधानसभाओं में इसके लिए वोट डाले जाएंगे। देशभर के करीब 4,800 विधायक और सांसद राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालेंगे। वोटों के गणित में पक्ष और विपक्ष के बीच बने बड़े फासले को देखते हुए राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का देश की अगली राष्ट्रपति चुना जाना तय है। वह आदिवासी समुदाय की देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली शख्सियत होंगी।

विपक्षी कुनबे का बिखराव नहीं रोक पाए सिन्‍हा
विपक्ष के साझा उम्मीवार यशवंत सिन्हा ने प्रचार अभियान को पूरे जोर-शोर से जारी जरूर रखा मगर चुनाव निकट आने के साथ ही वह विपक्षी कुनबे के वोटों के बिखराव को रोक नहीं पाए।

सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक मतदान
राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन परिसर और राज्य विधानसभाओं में मतदान सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक होगा। संसद भवन परिसर में मानसून सत्र के शुरू होने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सरकार के तमाम वरिष्ठ मंत्री व सांसद ही नहीं, विपक्ष के नेता-सांसद भी अपने वोट डालेंगे।

मुर्मू को करीब दो तिहाई मत मिलने की संभावना
राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार मुर्मू को सत्ताधारी गठबंधन के अलावा बीजद, वाईएसआर कांग्रेस, अकाली दल ही नहीं विपक्षी खेमे के कई दलों जैसे जदएस, झामुमो, शिवसेना और तेदेपा का समर्थन भी मिला है। इससे साफ है कि द्रौपदी मुर्मू को करीब दो तिहाई मत मिलने की संभावना है। जबकि विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण नजर आ रही है।

21 को मतगणना और 25 को शपथग्रहण
राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को होने वाले मतदान के बाद सभी राज्यों से मत पेटियां दिल्ली लाई जाएंगी और 21 जुलाई को वोटों की गिनती के बाद देश के नए राष्ट्रपति के निर्वाचन की घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को समाप्त हो रहा है और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।

सांसदों के वोट मूल्‍य में गिरावट
राष्ट्रपति चुनाव में एक सांसद के वोट का मूल्य 700 है जो पिछले चुनाव के 708 के मुकाबले कम हुआ है। जबकि अलग-अलग राज्यों में जनसंख्या के हिसाब से विधायकों के वोटों का मूल्य अलग-अलग है।

यूपी के विधायकों का मत मूल्य सबसे अधिक
त्तर प्रदेश के एक विधायक के वोट का मूल्य सबसे अधिक 208 है। इसके बाद झारखंड और तमिलनाडु के विधायकों के मत का मूल्य 176 है, तो महाराष्ट्र के विधायकों के वोट का मूल्य 175 है। सिक्किम के एक विधायक के वोट का मूल्य केवल सात है जो पूरे देश में सबसे कम है। मालूम हो कि देश की पहली महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्रतिभा पाटिल को हासिल है जो 2007 में शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनी गईं थीं।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1