रांची में बेटी की प्रेम प्रसंग से परेशान होकर पुलिसकर्मी ने परिवार को उतारा मौत के घाट…

राजधानी से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। रांची के बड़गांई इलाके में एक पुलिस वाले ने अपने परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या कर दी है। बेटी के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर पुलिसकर्मी ने पत्‍नी, बेटी और बेटे की हथौड़े से पीटकर व चाकू गोदकर हत्‍या कर दी है।

पुलिसकर्मी बृजेश तिवारी स्‍पेशल ब्रांच में तैनात है। वह पलामू के रेहला थाना के तोलरा गांव का रहने वाला है। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर तफ्तीश कर रही है। जिस कमरे में तीनों शव पड़े हैं, उस कमरे को सील कर दिया गया है। वहीं परिवार के लोगों का पुलिस इंतजार कर रही है, घर अभी सील कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो बृजेश तिवारी अपनी पुत्री के प्रेम प्रसंग से परेशान थे। क्योंकि उनकी बेटी घर से भाग कर शादी करना चाहती थी। इसी को लेकर शुक्रवार की रात ड्यूटी से आने के बाद नशे में धुत बृजेश तिवारी का विवाद हुआ। पत्नी और बच्चों से विवाद के क्रम में है बृजेश तिवारी ने हथौड़ी और चाकू से मार कर पत्नी बेटी और बेटा की हत्या कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने खुद भी जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की है।

नशे में धुत पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी, बेटा और बेटी को घरेलू विवाद में जान से मार दिया और खुद भी जहर खा कर आत्‍महत्‍या की कोशिश की। जिंदगी से जूझ रहे पुलिसकर्मी को रिम्स के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है। पुलिसकर्मी का नाम ब्रजेश तिवारी बताया गया है। हत्‍यारे पुलिसवाले ने हथौड़ा और चाकू से तीनों की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद रांची के पंडरा में रहने वाली अपनी बहन को फोन किया और कहा कि तीनों को मार दिया है।

आरोपी पुलिसकर्मी पलामू का रहने वाला है। वह झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के एस आई बी के डीएसपी मनीष तोपो का बॉडीगार्ड है। मृतकों में बृजेश की पत्नी रिंकी देवी, बेटी खुशबू और बेटा बादल शामिल हैं। घटनास्थल सदर थाना क्षेत्र के बड़गाई स्थित चित्रगुप्त नगर के बगल में ब्रिटिश पब्लिक स्कूल गली में है। बेटी खुशबू बरियातू के सेवंथ डे स्कूल में दसवीं और बेटा आठवीं में पढ़ता था। यह परिवार बड़गाईं में डेढ़ साल से बलदेव साहू के मकान में किराए पर रह रहा था।

रांची के बड़गाईं इलाके के चित्रगुप्त नगर में रात को साढ़े बारह बजे इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्पेशल ब्रांच में कार्यरत पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में हत्या की है। पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। हत्या के बाद जहर खाने वाला पुलिसकर्मी फिलहाल रिम्स में भारती है। हालाँकि पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1