झारखंड में Corona का तीसरा मरीज मिला है। Corona संक्रमित यह मरीज बोकारो के तेलो गांव की रहनेवाली है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। महिला तब्लीगी जमात से जुड़ी हुई है। वह कुछ दिनों पूर्व बांग्लादेश से लौटी है। बांग्लादेश में कुछ दिनों पूर्व तब्लीगी जमात का सम्मेलन हुआ था जिसमें 6 लोग चंद्रपुरा से तथा 3 व्यक्ति चंदनक्यारी से गए थे। अबतक कुल 775 लोगों की जांच में 574 रिपोर्ट निगेटिव मिले हैं। 198 की रिपोर्ट का इंतजार है।
झारखंड में Coronavirus का एक और मरीज टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। अब झारखंड में Coronavirus से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। मरीज बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड की रहने वाली है। उपायुक्त मुकेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि चंद्रपुरा प्रखंड के 3 दंपती बांग्लादेश के ढाका में हुए तब्लीगी जमात में शामिल होकर 15 मार्च को चंद्रपुरा अपने-अपने घर लौटे थे। तीनों दंपती की स्क्रीनिंग कराई गई। तत्पश्चात उन्हें चास स्थित शैक्षणिक संस्थान जीजीईएस के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। पिछले दिनों तीनों दंपती का सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जिसमें एक व्यक्ति में Coronavirus के संक्रमण की पुष्टि हुई। गौरतलब है अबतक झारखंड में दो लोगों में Coronavirus की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। रविवार को तीसरा मरीज मिलने के बाद राज्य में हड़़कंप मचा है|

