रांची के मेन रोड स्थित एक Gift Shop पर शनिवार सुबह अचानक से आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग दुकान के गोदाम में लगी, जो धीरे-धीरे पूरी दुकान तक पहुंच गई। वहीं घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। लेकिन आग इतनी भयावह थी कि दमकल की और गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया।
Gift Shop पर लगी आग में लाखों रुपए मूल्य का समान जलकर खाक हो गया। Shop पर आग किन कारणों से लगी थी, इसका फिलहाल कोई पता नहीं चल सका है। Gift की दुकान ब्लू सून के अलावा गो कलर्स व लाइफ मेडिको नाम की दुकानें भी आग से काफी प्रभावित हुई हैं।
वहीं घटनास्थल पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी पहुंचे हैं। मंत्री बन्ना गुप्ता आपदा प्रबंधन विभाग के भी मंत्री हैं। गुप्ता ने मौके पर मौजूद कोतवाली DSP अजीत कुमार विमल से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली। मेन रोड स्थित Gift दुकान में लगी आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां पहुंची थी, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

