रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के सेट का दिखा शाही नजारा, स्टंट डबल ने जताया आभार

नितेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट 1’ में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर के अभिनय को दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है। फिल्म की रिलीज के बाद से ही रणबीर अपने अभिनय को लेकर लगातार चर्चा में हैं, वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी ‘रामायण’ शानदार प्रदर्शन कर रही है। महज तीन दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 375 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

इसी बीच फिल्म के स्टंट परफॉर्मर और रणबीर कपूर के बॉडी डबल ल्यूक इओआनू ने सोशल मीडिया पर ‘रामायण’ के भव्य सेट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फिल्म की रिलीज के बाद सामने आई इन BTS तस्वीरों में सेट की भव्यता की झलक देखने को मिलती है। ल्यूक ने तस्वीरों के साथ फिल्म का हिस्सा बनने के अपने अनुभव को भी साझा किया और रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की।

ल्यूक ने शेयर की बीटीएस फोटोज
इन तस्वीरों में ‘रामायण’ के भव्य कॉस्ट्यूम, शूटिंग में इस्तेमाल किए गए उपकरणों और सेट-अप की झलक देखने को मिल रही है। ल्यूक इओआनू ने इन BTS तस्वीरों के जरिए कैमरे के पीछे की मेहनत और फिल्म की भव्यता को करीब से दिखाया है। ‘वंडर वुमन’, ‘वंडर वुमन 1984’ और ‘नो टाइम टू डाई’ जैसे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके ल्यूक ने बताया कि ‘रामायण’ में काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने रणबीर कपूर के साथ काम करने को लेकर भी अपने अनुभव साझा किए और अभिनेता की तारीफ की।

रणबीर कपूर के स्टंट डबल ने ‘रामायण’ के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं
ल्यूक इओआनू ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के स्टंट डबल की जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने रणबीर की तारीफ करते हुए उन्हें अब तक साथ काम किए गए बेहतरीन कलाकारों में से एक बताया। ल्यूक ने कहा कि इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना और रणबीर के लिए स्टंट डबल के तौर पर काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने इस मौके के लिए इयान वैन टेम्परली समेत फिल्म की पूरी टीम का आभार जताया। ल्यूक ने कहा कि ‘रामायण’ का सफर उनके लिए यादगार रहा और इस भव्य प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर वह खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

रामायण’ की कास्ट और अन्य डिटेल
रामायण: पार्ट 1′ की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर ने श्रीराम की भूमिका निभाई है और उनके साथ साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं। वहीं यश इस फिल्म में लंकापति रावण की भूमिका में हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को इंडिया टीवी की तरफ से 5 में से 4 स्टार मिले हैं। रिव्यू में फिल्म के विजुअल प्रेजेंटेशन, प्रोडक्शन डिजाइन, सिनेमैटोग्राफी और तकनीकी स्तर की तारीफ की गई है। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने दिवाली जैसे बड़े त्योहार के बीच भी दुनियाभर में 375 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1