‘सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन देने के लिए यूपी सरकार ने मंजूरी दी’- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर लोकसभा में कहा कि राम मंदिर पर SC के आदेश को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर मंत्रिमंडल ने कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। PM मोदी ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर सरकार ने SC के आदेश के मुताबिक एक योजना तैयार की है। मोदी ने बताया कि ट्रस्ट का नाम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र होगा।

PM मोदी ने कहा, ‘’करोड़ों देशवासियों की तरह ही मेरे हृदय के करीब है। इस विषय पर बात करना मैं अपना सौभाग्य समझता हूं’।’ उन्होंने कहा, ‘’ये विषय श्रीराम जन्म भूमि से जुड़ा हुआ है। ये विषय है अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर से जुड़ा हुआ है।’’

मोदी ने कहा, ”SC ने राम मंदिर के पक्ष में फैसला दिया था। SC ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन देने को भी कहा था। आज सुबह मंत्रिमंडल की बैठक में SC के फैसले के अनुरूप बड़े फैसले लिए गए हैं।”उन्होंने कहा, ”राम मंदिर के लिए बनाए गए ट्रस्ट का नाम ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ होगा। यह स्वतंत्र होगा और भगवान राम के जन्मस्थान पर एक विशाल मंदिर के लिए सभी निर्णय लेने में सक्षम होगा।”

PM मोदी ने आगे कहा, ”हमने यूपी सरकार कोअयोध्या में सुन्नी वक्फ बोर्ड के लिए 5 एकड़ जमीन देने का अनुरोध किया है। यूपी सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है।” उन्होंने बताया, ‘’सरकार ने राम मंदिर के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने फैसला किया है कि अधिकृत भूमि जो लगभग 67.7 एकड़ है और अंदर और बाहर का आंगन है, उसको राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा।’’

मोदी ने आगे कहा, ‘’9 नवंबर को फैसले के बाद भारत के सभी नागरिकों ने देश की लोकतांत्रिक प्रणाली में अपनी धारणा साबित कर दी थी। मैं भारत के लोगों द्वारा दिखाए गए चरित्र की सराहना करता हूं। भारत में रहने वाले सभी समुदाय एक बड़े परिवार के सदस्य हैं।’’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1