‘योगी मंदिर में रहें, सीएम बने अखिलेश’… समाजवादी पार्टी की चाटुकारिता में क्यों लगे हैं ओम प्रकाश राजभर?

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने संकेत दिए हैं कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर सकते हैं। सोमवार को एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा अखिलेश को मुख्‍यमंत्री बनना चाहिए और योगी आदित्‍यनाथ को मंदिर में रहना चाहिए। कुछ दिनों पहले यूपी बीजेपी अध्‍यक्ष से उनकी मुलाकात के बाद चर्चा थी कि वह बीजेपी से गठबंधन के इच्‍छुक हैं।

कभी भारतीय जनता पार्टी के साथ एनडीए में सहयोगी के तौर पर रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओम प्रकाश राजभर भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाकर यूपी विधानसभा चुनाव के लिए ताल ठोक रहे हैं। लेकिन कहीं ना कहीं वह जमीनी हकीकत को भी भांपने की कोशिश में हैं। सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के तेवर समाजवादी पार्टी के प्रति नरम नजर आए।

उन्‍होंने अखिलेश यादव के काम के बारे में एक किस्सा भी सुनाया कि किस तरह अखिलेश यादव से जब एक पत्रकार ने पूछा कि आपका कौन सा काम सबसे बेहतर है तो अखिलेश यादव ने चौराहे पर खड़ी डायल 100 की गाड़ी की तरफ इशारा किया था।

जब ओम प्रकाश राजभर से योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव में से कोई एक विकल्प चुनने की बात की गई तो उन्‍होंने कहा, ‘योगी नेता नहीं हैं, वह एक साधु बाबा हैं उनको मन्दिर में रहना चाहिए।’ वहीं उन्‍होंने अखिलेश को राजा बताते हुए कहा कि वह नेता हैं, प्रदेश की जनता बीजेपी के विकल्प के रूप में एसपी की ओर देख रही है। अखिलेश यादव को सीएम बनना चहिए।

अखिलेश यादव के काम की तारीफ करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने एसपी को नसीहत भी दी कि उसे भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए छोटे दलों का क्षेत्रीय दलों का सहयोग लेना चाहिए। इतना ही नहीं जिस तरह से अखिलेश यादव को विकल्प के तौर पर ओम प्रकाश राजभर ने बताया है इससे उनके समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के कयास लगने शुरू हो गए हैं।

आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह के जल जीवन मिशन में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोलते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि संजय सिंह ने जो आरोप लगाए हैं वह सही ही होंगे भारतीय जनता पार्टी अब भारतीय लूट पार्टी बन चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1