Railways Rules: देश में रोज करोड़ों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं. इनमें से बहुत से लोग रिजर्वेशन करवा कर सफर करते हैं. तो बहुत से लोग जनरल टिकट लेकर सफर करते हैं. ट्रेनों में सफर के अलावा बहुत से यात्री अपने रिश्तेदारों, परिवार वालों को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन तक आते हैं. जनरल टिकट लेनी हो या फिर प्लेटफाॅर्म टिकट अबतक इसके लिए यात्रियों के पास यूटीएस ऐप का सहारा था.
लेकिन अब इस ऐप को बंद किया जा रहा है. जिसका असर लाखों लोगों पर होगा. लेकिन रेलवे ने इसके लिए नई ऐप को पहले ही लाॅन्च कर दिया है. ताकि यात्रियों को असुविधा न हो. 1 मार्च से रेलवे टिकट बुकिंग से जुड़ा यह बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है. अब टिकट बुकिंग के लिए आपको इस ऐप का इस्तेमाल करना होगा.
टिकट बुकिंग को लेकर नियम बदले
रेलवे ने टिकट बुकिंग सिस्टम को लेकर अब बड़ा बदलाव किया है. जो 1 मार्च से लागू होगा. टिकट बुक करने के लिए आपको नया रेलवन ऐप इस्तेमाल करना होगा. जनरल टिकट हो, प्लेटफॉर्म टिकट या रिजर्वेशन करना हो. सब कुछ एक ही ऐप में मिलेगा. अब आपको अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं रहेगी.
देश में रोजाना लाखों लोग मोबाइल से जनरल टिकट बुक करते हैं. इसलिए यह बदलाव उन आम यात्रियों को ज्यादा प्रभावित करेगा. अभी बहुत से लोग लाइन में लगकर जनरल टिकट लेते हैं. क्योंकि कई लोग यूटीएस ऐप इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे. लेकिन नया रेलवन ऐप इस्तेमाल करना काफी आसान होगा.
अब रेलवन ऐप से होंगे सारे काम
1 मार्च से पुराना यूटीएस ऐप देशभर में बंद कर दिया जाएगा. उसकी जगह रेलवन ऐप लेगा. इस ऐप में सिर्फ जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट ही नहीं बुक होगी. बल्कि रिजर्वेशन, ट्रेन का लाइव स्टेटस और लोकेशन जैसी सुविधाएं शामिल होंगी. यानी अब अलग-अलग काम के लिए अलग प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं होगी. एक ही ऐप से पूरा काम हो सकेगा. इससे वक्त काफी बचेगा. खासकर उन यात्रियों के लिए ज्यादा फायदा होगा जो रोजाना यात्रा करते हैं.
ऐसे बुक होगा जनरल टिकट
RailOne ऐप से जनरल टिकट लेना अब ज्यादा सिंपल रहेगा. ऐसे समझिए पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप.
सबसे पहले ऐप खोलें और Journey Planner पर जाएं. वहां Unreserved यानी जनरल टिकट का ऑप्शन चुनें.
अब From Station में अपनी शुरुआत वाला स्टेशन डालें और To Station में जहां तक जाना है वह स्टेशन भरें. अगर जल्दी में हैं तो GPS ऑन कर दें, ऐप आपकी लोकेशन खुद पकड़ लेगा.
इसके बाद ट्रेन टाइप चुनें. Mail, Express या Superfast जो भी आपके रूट पर हो. सारी डिटेल्स एक बार ध्यान से चेक करें ताकि बाद में कोई गड़बड़ न हो.
फिर पेमेंट करें. ट्रांजैक्शन पूरा होते ही टिकट सीधे My Tickets सेक्शन में दिख जाएगा. वहीं से आप टिकट देख सकते हैं या जरूरत हो तो PDF डाउनलोड भी कर सकते हैं.

