kavach technology

Rail Budget 2022: अब देश में रेल दुर्घटनाएं नहीं होंगी! क्या है ‘कवच तकनीक’ जानिए

Rail Budget 2022: केंद्रीय बजट 2022-23 (Budget 2022-23) में भारतीय रेलवे (Indian Railway) से जुड़ी कई घोषणाएं की गई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने अगले 3 साल में देश में 400 नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने का ऐलान किया है। साथ ही भारतीय रेलवे (Indian Railway) की गति के लिए 100 गतिशक्ति कार्गो का भी प्लान है। वित्त मंत्री ने आम बजट पेश करते हुए कहा कि बीते 7 वर्षों में 24000 किलोमीटर रेलवे रूट का विद्युतीकरण हुआ है। इन घोषणाओं में एक बात जो सबसे अहम थी, वह कवच तकनीक (Kawach Technology) के जरिए देश में 2 हजार किलोमीटर का रेलवे नेटवर्क तैयार करने की बात कहना है।

वित्त मंत्री के मुताबिक, ‘कवच तकनीक रेल नेटवर्क (Rail network) को सुर‍क्ष‍ित बनाने के साथ उसकी क्षमता को बढ़ाने का भी काम करेगी।’ बता दें कि कवच तकनीक (kavach technology) एक स्‍वदेशी तकनीक है। कवच देश में ही विकसित की गई ऐसी एंटी-कोलिजन डिवाइस है, जिससे रेल दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। साथ ही दुर्घटनाओं के आंकड़ों को घटाकर शून्‍य करने में भी इस तकनीक की मदद से सहायता मिलेगी। रेलवे से जुड़े जानकारों का भी कहना है कि देश में तैयार तैयान होने वाला 2 हजार किलोमीटर का रेल नेटवर्क को इस डिवाइस से सुरक्षित बनाया जा सकता है।

क्या कहते हैं जानकार
पीएचडी चैम्‍बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्‍ट्री (PHDCCI) के चेयरमैन संदीप अग्रवाल कहते हैं, ‘भारतीय रेलवे के लिए ‘कवच’ तकनीक (kavach technology) गेमचेंजर साबित होने वाली है। यह स्‍वदेशी तकनीक देश में ट्रेन की गति यानी स्‍पीड में सुधार भी लाएगी।’

m-कवच ऐप कब लॉन्च हुआ था
बता दें कि साल 2017 में केंद्र सरकार ने m-कवच ऐप (mKavach) लॉन्‍च किया था। यह ऐप हैकर्स के जरिए होने वाले सायबर हमलों से बचाने का भी काम करती है। इसे भारत सरकार के सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्‍ड सिस्‍टम (C-DAC) ने विकसित किया है। यह ऐप यूजर्स को अनचाहे कॉल को ब्‍लॉक करने में भी मदद करती है। थर्ड पार्टी को मोबाइल डाटा का इस्‍तेमाल करने से भी रोकती है। हालांकि, ‘कवच तकनीक’ (kavach technology) रेल दुर्घटनाओं को कैसे रोकेगी और कैसे काम करेगी इसको लेकर कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1