बेरोजगारी पर राहुल और प्रियंका गांधी ने PM और केजरीवाल को घेरा

दिल्ली विधानसभा 2020 के लिए कांग्रेस ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार देर शाम मटिया महल विधानसभा में संयुक्त रुप से जनसभा की। हौज काजी चौक इलाके में रैली को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने केंद्र और दिल्ली सरकार को कई मुद्दों पर घेरा।

रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल्ली के लोगों की सुरक्षा की बात CM और PM नहीं करते हैं। वे सिर्फ प्रचार करते हैं। 20 साल पहले मैं अपने पति के बिजनेस के लिए मैं तुर्कमान आती थी। उस समय BJP की सरकार थी। मेट्रो नहीं थी, फ्लाईओवर नहीं थे फिर कांग्रेस सरकार आयी और आज केजरीवाल कहते हैं कि उन्होंने मेहनत की, लेकिन उन्होंने शीला जी के मॉडल पर मॉडलिंग कर ली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1