UP POLICE

हाथरस जाने से पहले राहुल-प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में लिया

हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने के लिए जाने के दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। झड़प के बीच Rahul Gandhi गिर पड़े, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई है। वहीं, Rahul Gandhi के गिरने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए। कुछ देर तक कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की जारी रही, बाद में पुलिस ने फिर से मोर्चा संभाल लिया। फिलहाल हालात काबू में हैं, लेकिन रुक-रुक कर पुलिस और कार्यकर्ताओं की बीच झड़प हो रही है।

हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता Rahul Gandhi और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर लाठीचार्ज के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए।
इससे पहले बृहस्पतिवार दोपहर पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हाथरस जाने के दौरान Rahul Gandhi व प्रियंका के काफिले को यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट पर पर रोक लिया गया। इसके बाद राहुल और प्रियंका दोनों हाथरस लिए पैदल ही चले। कुछ देर बाद ही यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने फिर से लाठीचार्ज किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच जमकर हाथापाई हो रही है।


यह भी खबर आ रही है कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर लाठीचार्ज के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी से की धक्का-मुक्की की, इसके बाद राहुल गांधी एक्सप्रेस वे पर गिर गए। वहीं, Rahul Gandhi के सड़क पर गिरते ही कांग्रेस कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और दोनों ओर झड़प जारी है। फिलहाल सड़क पर गिरने के बाद Rahul Gandhi दोबारा उठे और पैदल ही हाथरस के लिए चल पड़, लेकिन Rahul Gandhi को पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर जमीन पर एक किनारे बैठा दिया है।

वहीं, कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे पर मानव श्रृंखला बनाई थी, लेकिन राहुल गांधी पुलिस की चेन को तोड़कर एक्सप्रेस वे पर पैदल निकल पड़े और इस बीच Priyanka Gandhi काफी पीछे रह गई हैं। इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं पैदल ही जाऊंगी हाथरस। योगी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए Priyanka Gandhi ने कहा कि विपक्ष का काम सरकार को जगाना है। हाथरस जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता और पीड़ित के स्वजन से मिलेंगे।


प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेनी पड़ेगी। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करनी पड़ेगी। महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश में हालात नहीं बदल रहे हैं। BJP सरकार अपने आप को हिंदू धर्म का रक्षक बताती है और एक हिंदू पिता को उसकी बेटी के अंतिम संस्कार से भी रोका गया। वहीं, समर्थकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया है, जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं को मामूली चोट भी आई है।


इससे पहले बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस नेताओं का काफिला DND टोल प्लाजा को पार कर गया। Priyanka Gandhi और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू व जतिन प्रसाद के साथ करीब 250 वाहनों का काफिला हाथरस जाने के लिए निकला। पुलिस इस काफिले को DND से ही वापस कराने की तैयारी में थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस काफिले को वापस नहीं कर पाई, इसके बाद राहुल-प्रियंका का काफिल नोएडा-ग्रेटर नोएडा से होता हुआ हाथरस की ओर बढ़ गया।


हाथरस दुष्कर्म कांड को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि यूपी में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का आरोप है कि पीड़िता का परिवार अंतिम संस्कार तक नहीं कर पाया। ये अमानवीयता का सबसे बड़ा उदाहरण है।

14 सितंबर को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 19 साल की एक दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था, वहीं घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव और मायावती ने भी योगी सरकार को निशाने पर लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1