नागरिकता कानून पर दूसरे दिन भी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बवाल हुआ। फिरोजाबाद में गोली लगने से एक की मौत हो गई। वहीं, कानपुर में गोली लगने से सात लोग घायल हो गए हैं। गोरखपुर, संभल, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में पुलिस पर पत्थरबाजी हुई है। कई जगह पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात को काबू में करने की कोशिश की। फिरोजाबाद में बेकाबू भीड़ ने नालबंदान पुलिस चौकी फूंक दी। अंधाधुंध फायरिंग में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, 14 वाहनों के साथ-साथ कई दुकानों को किया आग के हवाले कर दिया गया।
कानपुर के बाद अब फर्रुखाबाद में भी जमकर नागरिकता कानून पर बवाल हो गया। फर्रुखाबाद में नमाज के बाद भीड़ ने किया मुख्य बाजार पर पथराव। पुलिस ने किया लाठीचार्ज और आंसू के गोले छोड़े। भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास। हालात गंभीर। हाथरस के सिकंदराराऊ में बवाल, पुलिस पर पथराव-फायरिंग की गई है।
