दिल्ली: CAAके खिलाफ आधी रात तक चला हंगामा, कोर्ट के आदेश पर रिहा किए गए 40 प्रदर्शनकारी

नागरिकता कानून के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन की आग है कि शांत होने का नाम नहीं ले रही। जहां शुक्रवार को विरोध की इस आग में पूरा उत्तर भारत जला तो वहीं दक्षिण भारत भी इससे अछूता नहीं रहा। केवल यूपी में ही इस हिंसक प्रदर्शन में 6 लोगों की जान चली गई। दिल्ली में भी शाम होते-होते प्रदर्शन हिंसक हो गया जो आधी रात तक चला। दिल्ली में हुए प्रदर्शन में आठ पुलिसवालों समेत 36 लोग जख्मी हुए। भीम आर्मी के चंद्रशेखर समेत 40 लोगों को हिरासत में लिया गया।

देर रात हुए हंगामे के बाद दिल्ली गेट से हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को कोर्ट के आदेश के बाद छोड़ दिया गया है। आपको बता दें चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश के बाद सभी 40 प्रदर्शनकारियों को दरियागंज पुलिस स्टेशन से रिहा कर दिया गया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को ये आदेश भी दिया कि सभी घायलों का इलाज कराया जाए और जो प्रदर्शनकारी नाबालिग हैं उनका मामला जुवेनाइल जस्टिस लॉ के तहत किया जाए।

आपको बता दें देर रात तक दर्शनकारियों को रिहा करने के लिए लोग दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। इसमें जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों के अलावा हिरासत में लिए गए लोगों के परिजन भी शामिल हुए थे।  

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1