स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर शरीर में लंबे समय तक प्रोटीन की कमी बनी रहती है, तो इसका नकारात्मक असर ओवरऑल हेल्थ पे पर सकता है। यही वजह है कि समय रहते इस जरूरी पौषक तत्व की कमी को पहचानना और उसे पूरा करना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर शरीर में प्रोटीन की कमी के संकेत कैसे पहचाने जाएं।आइए जानते हैं को प्रोटीन की कमी होने पर शरीर में कौन-कौन से लक्षण नजर आ सकते हैं?
प्रोटीन की कमी के लक्षण
अगर आपको बार बार थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो यह शरीर में प्रोटीन की कमी का संकेत हो सकता है। प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा न मिलने पर मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और मसल लॉस की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा त्वचा का रूखा और बेजान दिखना, बालों का अधिक झरना भी प्रोटीन की कमी की ओर इशारा करता है। शरीर में इस जरुरी पोषक तत्व की कमी होने पर घाव भरने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। वहीं पैरों या पेट में सूजन आना, जल्दी- जल्दी भूख लगना और बार-बार बीमार पड़ना भी प्रोटीन की कमी के आम लक्षण माने जाते हैं।
कमी को दूर कैसे करें
प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करना जरूरी है। दाल, सोयाबीन, पनीर, दही, अंडे, अंकुरित अनाज, बादाम, मुंगफली, चिया सीड्स और पंपकिन सीड्स जोड़े फूड्स में प्रोटीन के साथ कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा दूध और सोया भी अच्छा विकल्प हो सकता हैं। बेहतर फायदा पाने के लिए इन चीजों का सही मात्रा और संतुलित तरीके से सेवन करना जरुरी है।
गौर करने वोली बात
काई बात शरीर में प्रोटीन की कमी ज़्यादा होने पर सिर्फ प्रोटीन रिच फूड्स खाने से कमी पूरी नहीं हो पाती। ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह के अनुसार प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने पर विचार किया जा सकता है। सही तरीके से लिया गया प्रोटीन सप्लीमेंट शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मददगार साबित हो सकता है।
(अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। फिटनेस रोटीन शुरू करने, डाइट में बदलाव करने या किसी स्वास्थ समस्या से जुड़ा उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। यहां दी गई जानकारी की सटीकता की जिम्मेदारी वेबसाइट की नहीं है।)
