यूपी:12 Feb को प्रियंका गांधी करेगी दौरा

राजनीति में एक बार फिर अपनी सियासी पारी खेलने के लिए कांग्रेस पार्टी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जनता के ‘सुख दुख में भागीदारी’ का प्लान वर्करों को कारगर लग रहा है।

प्रियंका की ‘बिना रुके, बिना थके और बिना डरे’ आने वाले वक्त में जनता से जुड़ने और सरकार पर और हमलावर रुख अपनाने की रणनीति है। ऐसे में यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रियंका गांधी ने अपनी कमर कस ली है। प्रियंका सबसे पहले किसानों के दिलों में जगह बनाने के लिए वह किसान रैली की शुरुआत करने जा रही हैं। लगभग आधा दर्जन से ज़्यादा रैली प्रियंका गांधी खुद करेंगी। वह अपनी रैली की शुरुआत 23 फरवरी बस्ती से करेंगी।

इतना ही नहीं इससे पहले प्रियंका 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगी। वहीं वह किसान जनजागरण अभियान के तहत 55 लाख परिवारों से मिलने की तैयारी भी करेंगी। बता दें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रैली की तैयारी में जुटे हुए हैं वह रैली से पहले सभी जिलों का दौरा करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1