सरकार का काम अर्थव्यवस्था को संभालना है, कॉमेडी सर्कस चलाना नहीं- प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार का काम अर्थव्यवस्था को संभालना है, कोई कॉमेडी सर्कस चलाना नहीं। दरअसल, पीयूष गोयल ने नोबेल विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को वामपंथी विचारधारा की तरफ झुकाव रखने वाला बताया था।


बता दें कि गोयल ने शुक्रवार को कहा था कि अभिजीत बनर्जी कांग्रेस की न्याय योजना का समर्थन करते हैं, जिसे भारतीय मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में अस्वीकार कर दिया था। ऐसे में वह क्या सोचते हैं? उसे स्वीकार करने की जरुरत नहीं है।

प्रियंका ने पीयूष गोयल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी नेता अपना काम करने की बजाए लोगों की उपलब्धियों को झूठा साबित करने में लगे रहते हैं। नोबेल विजेता ईमानदारी से अपना काम करते हैं और नोबेल पुरस्कार पाते हैं। अर्थव्यवस्था नीचे जा रही है। आपका काम इसमें सुधार लाना है, कॉमेडी सर्कस चलाना नहीं।

प्रियंका ने ट्वीट के साथ एक मीडिया रिपोर्ट भी पोस्ट की। जिसमें दावा किया गया था कि सितम्बर में ऑटो सेक्टर में लगातार गिरावट जारी है। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अभिजीत बनर्जी मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के मुखर आलोचक रहे हैं। वे 2019 के लिए अर्थव्यवस्था के नोबेल पुरस्कार के चुने गए तीन अर्थशास्त्रियों में शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1