प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी हॉलीवुड वेब सीरीज ‘Citadel’ में

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसे सुनकर उनके फैंस जमकर झूमेंगे। प्रियंका जल्द ही एवेंजर्स एंडगेम (Avengers: Endgame) के डॉरेक्टर रुसो ब्रदर्स (Russo Brothers) के साथ एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम करने वाली है। प्रियंका ने रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज साइन की है।

इस खबर के बारे में प्रियंका ने ट्वीट किया है वो लिखती हैं,‘मैं टैलेंटेड रिचर्स मैडन (Richard Madden) और अविश्वसनीय रूसो ब्रदर्स (Russo Brothers) के साथ सिटाडेल (Citadel) में काम करने का इंतजार नहीं कर सकती। इंडिया, इटली और मैक्सिको के लोगों की एक मल्टी-लेयर्ड ग्लोबल फ्रेंचाइजी प्रोडक्शन है। ये वाकई एक ग्लोबल कंटेंट है। बाकी जानकारी जल्दी ही।’

पिग्गी चॉप्स के इस ऐलान के बाद उन्हें जमकर बधाईंया मिल रही हैं। पति निक जोनस ने भी इस अचीवमेंट पर प्रियंका को बधाई दी है। निक ने लिखा है, ‘मुझे तुम पर गर्व है।’ बता दें इससे पहले प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड शो ‘बेवॉच’ और ‘क्वांटिको’ के जरिए धमाल मचा चुकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1