PM मोदी रूस में सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से होंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। यहां उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से सम्मानित किया जाएगा। ये सम्मान उन्हें भारत और रूस के रिश्तों को मजबूत और विशेष रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए दिया जायेगा, इस सम्मान की घोषणा इस साल अप्रैल में ही क्र दी गयी थी।
यह पहला मौका नहीं है जब प्रधानमंत्री मोदी को किसी राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान से नवाज़ा गया हो, इससे पहले पिछले पांच सालों में अंतरराष्ट्रीय नेता बनकर उभरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी को संयुक्त राष्ट्र और दक्षिण कोरिया, बहरीन, सऊदी अरब, फलस्तीन, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे देशों द्वारा पुरस्कार दिए गए हैं। गौरतलब बात यह है की इनमें से चार पुरस्कार मुस्लिम देशों से आए हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह को सिर्फ एक-एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इसके अलावा वे अमेरिका में भी सम्मानित होंगे।

अब तक प्रधानमंत्री मोदी को कौन कौन से सम्मान से सम्मानित किया गया है, उसके बारे मे विस्तृत जानकारी यह है:- आमिर अमानुल्लाह खान पुरस्कार (अफ़ग़ानिस्तान), किंग अब्दुल अजीज सैश पुरस्कार (सऊदी अरब), ग्रांड कॉलर पुरस्कार (फिलिस्तीन), निशान इज्जूद्दीन(मालदीव), सियोल शांति पुरस्कार, फिलिप कोटलर पुरस्कार, चैंपियंस ऑफ द अर्थ, द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां, (बहरीन)।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में उत्कृष्ट योगदान के लिए बांग्लादेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को मरणोपरांत अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार बांग्लादेश फ्रीडम ऑनर से सम्मानित किया। मनमोहन सिंह को जापान का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार (ग्रांड कॉर्डन ऑफ द ऑर्डर ऑफ पॉलाउनिया फूल) मिला। मनमोहन सिंह को यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच 2009 के रणनीतिक साझेदारी के साथ भारत-जापान संबंधों को आगे बढ़ाने में उनके काम के लिए दिया गया था। हालांकि, यह पुरस्कार उन्हें मई 2014 में प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1